हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rozlyn Khan कौन हैं? जिन्होंने कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Rozlyn Khan Allegations on Hina Khan: कैंसर से लड़ रहीं हिना खान पर हाल ही में रोजलिन खान ने कई आरोप लगाए हैं। आखिर कौन हैं रोजलिन खान, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Rozlyn Khan

Rozlyn Khan Allegations on Hina Khan: कैंसर से जंग जीत चुकी अभिनेत्री और यूट्यूबर रोजलिन खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेत्री हिना खान को एक बड़ा चैलेंज दिया और कैंसर से जुड़े उनके सफर पर सवाल उठाए। रोजलिन ने हिना खान के कैंसर इलाज को भी आलोचना का शिकार बनाया है। आखिर कौन हैं रोजलिन जिन्होंने हिना खान पर हमदर्दी बटोरने के आरोप लगाए हैं, चलिए आपको बताते हैं।

रोजलिन ने हिना की सर्जरी पर उठाए सवाल

हिना खान ने कुछ महीने पहले अपने कैंसर का खुलासा किया था। हाल  ही में एक शो में हिना ने अपनी बीमारी के साथ एक सर्जरी के बारे में भी बताया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें 15 घंटे लंबी मास्टेक्टॉमी सर्जरी से गुजरना पड़ा था। हिना का ये बयान तेजी से वायरल हुआ, लेकिन रोजलिन खान ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आमतौर पर ऐसी सर्जरी 8 से 10 घंटे में पूरी हो जाती है, तो 15 घंटे का दावा करना वास्तविकता से मेल नहीं खाता।

रोजलिन ने हिना पर लगाए आरोप

रोजलिन ने हिना के सर्जरी के बाद की स्थिति पर भी तंज कसा। हिना ने ये दावा किया था कि वो सर्जरी के बाद अपने परिवार के लिए मुस्कुराई थीं, जबकि रोजलिन का कहना था कि सर्जरी के बाद मरीजों को कई दिन तक बेहोशी की हालत में रखा जाता है, तो ऐसे में हिना के मुस्कुराने वाली बात हजम नहीं होती।

विज्ञापन

इतना ही नहीं, रोजलिन ने हिना पर ये आरोप भी लगाया कि उन्होंने अपनी कीमोथेरेपी के दौरान बाल नहीं गंवाए और इसके बारे में सार्वजनिक रूप से नहीं बताया। उन्होंने कहा कि ये कैंसर के उपचार की वास्तविकता को छुपाने की कोशिश है और हिना को इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए थी।

हिना की कैंसर जर्नी पर उठाए सवाल

रोजलिन ने हिना खान के सफर को लेकर ये भी कहा कि कैंसर के इलाज में मरीजों को आमतौर पर आराम की जरूरत होती है, लेकिन हिना लगातार कैंसर के इलाज के बीच भी शूट कर रही हैं। इसके अलावा, रोजलिन ने हिना से अपील की कि वो अपने मेडिकल रिकॉर्ड्स ऑनलाइन शेयर करें ताकि उनके दावे में सच साबित हो सके। रोजलिन ने कहा कि इस तरह के दावे केवल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए किए जा रहे हैं और इसे लेकर हिना को सच बोलना चाहिए।

विज्ञापन

कौन हैं रोजलिन खान?

रोजलिन खान एक इंडियन यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फलुएंसर हैं। रोजलिन के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हिना खान ने रोजलिन के किसी भी आरोप का अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ रही Hina Khan का शॉकिंग खुलासा, Cancer बैटल पर बात कर हुईं इमोशनल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola