RARKPK Ve Kamleya Song: 'रॉकी और रानी' ने फिर चुराया फैंस का दिल, फिल्म का नया गाना 'वे कमलेया' रिलीज
Edited By Nancy Tomar

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Ve Kamleya Song
Edited By Nancy Tomar

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Ve Kamleya Song
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Ve Kamleya Song: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
हाल ही में फिल्म का गाना व्हाट झुमका भी आया था, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। वहीं, अब इस फिल्म का नया गाना ‘वे कमलेया (Ve Kamleya)’ रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Gigi Hadid Arrested: गांजे के साथ पकड़ी गईं सुपरमॉडल गिगी हदीद, रिहा होने के बाद किया ऐसा पोस्ट
बता दें कि बीते दिन यानी 18 जुलाई को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का नया गाना वे कमलेया (Ve Kamleya) आउट हुआ है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं, गाने में रणवीर और आलिया की केमेस्ट्री भी बेहद कमाल की है, जिसे फैंस कॉफी पसंद भी कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में फिल्म का गाना व्हाट झुमका भी रिलीज हुआ था, जो फैंस को बेहद पसंद आया था। वहीं, ट्रेलर को देखने के बाद फैंस में इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वहीं, अब सभी को फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के रिलीज होने का इंतजार है। वहीं, इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। बताते चलें कि इसी फिल्म से करण 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं।
वहीं, अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र (Dharmendra), जया बच्चन (Jaya Bahchan), शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखा है। फिल्म इस साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: