Gigi Hadid Arrested: गांजे के साथ पकड़ी गईं सुपरमॉडल गिगी हदीद, रिहा होने के बाद किया ऐसा पोस्ट
Edited By Nancy Tomar

Gigi Hadid Arrested
Edited By Nancy Tomar

Gigi Hadid Arrested
Gigi Hadid Arrested: सुपरमॉडल और हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हदीद (Gigi Hadid) को कौन नहीं जानता है। एक्ट्रेस हमेशा ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए सुर्खियों में रहती है।
वहीं, अब एक बार फिर से गिगी हदीद सुर्खियों में छा गई है। दरअसल, एक्ट्रेस गिगी हदीद को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपरमॉडल केमैन आइलैंड में छुट्टियां मनाकर लौट रही थीं, जब कस्टम विभाग को उनके सामान में ड्रग्स के साथ पकड़ा। बता दें कि यह घटना पिछले हफ्ते की है। गीगी को इस घटना के तुरंत बाद जमानत भी मिल गई थी और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
https://www.instagram.com/p/Cu2IUi0rtkJ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=39bfb266-da86-4901-849b-99ba16e816b9
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब कस्टम ऑफिसर्स ने गिगी के सामान को स्कैन किया तो उन्हें मारिजुआना मिला। इसके बाद मॉडल-एक्ट्रेस को गांजा रखने और उसके आयात के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया। 12 जुलाई 2023 को गिगी और उनकी दोस्त मैक्कार्थी समरी कोर्ट में पेश हुईं और ऑफिसर्स ने उन्हें आरोपों के लिए दोषी ठहराया। इस आरोप के लिए गिगी और उनकी दोस्त मैक्कार्थी पर एक हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया और उन्हें जमानत पर रिहाई मिल गई।
इतना ही नहीं बल्कि गिगी ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज भी शेयर की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि- ‘अंत भला तो सब भला’। गिगी द्वारा शेयर की गई फोटोज की बात करें तो पोस्ट में सबसे पहले गिगी बिकिनी पहने और समुद्र के किनारे दोस्त के साथ धूप का आनंद लेते हुए दिख रही है।
इसके बाद वह पीले रंग की बिकिनी पहने धूप सेंकती नजर आ रही है। वहीं, तीसरे फोटो में खाने की चीजें रखी हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही गिगी अपने दोस्तों के साथ भी नजर आई। इसके साथ ही गिगी ने कुछ ज्वैलरी की फोटो भी साझा की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: