राज कपूर की होली पार्टी में क्यों नहीं जाते थे रणधीर और ऋषि कपूर? सामने आई ये वजह

होली का त्योहार तो खत्म हो चुका है, लेकिन अभी भी राज कपूर की होली पार्टी की चर्चा हो रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों? तो वो इसलिए क्योंकि रणधीर और ऋषि कपूर ने भी राज कपूर की पार्टी में जाना बंद कर दिया था।

Rishi Kapoor, Randhir

Rishi Kapoor, Randhir

होली हो और राज कपूर की पार्टियों की चर्चा ना हो… ऐसा भला कैसे हो सकता है? जी हां, होली के मौके पर राज कपूर की पार्टियां भी खूब चर्चा में रहती हैं। मौज-मस्ती, खेल-कूद सब राज कपूर की होली पार्टी में देखने को मिलता था। हालांकि ये पार्टियां बंद हो चुकी हैं और अब डायरेक्टर सुभाष घई ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। जी हां, ‘नवभारत टाइम्स’ से डायरेक्टर सुभाष घई ने इनके बंद होने के पीछे की वजह बताई। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें राज कपूर के बेटे और एक्टर रणधीर कपूर ने भी इसके पीछे की वजह पर बात की थी।

विज्ञापन

रणधीर का वीडियो वायरल

दरअसल, इस बारे में सुभाष ने हाल ही में ‘नवभारत टाइम्स’ से बात की। वहीं, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि रणधीर, करिश्मा कपूर के साथ शो कपिल के शो में आए थे और तब उन्होंने पापा राज कपूर की होली पार्टियों के बारे में बात करते हुए कहा था कि शशि और शम्मी अंकल खुद डांस के शौकीन थे और डांस किया करते थे।

विज्ञापन

क्या बोले रणधीर?

वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि सितारा देवी जी भी आती थीं और उस वक्त बहुत ही ट्रेडिशनल किस्म का माहौल हुआ करता था, लेकिन जबसे ये रंग आया, जमाने बदल गए, शक्लें बदल गईं लोगों की। कोई पहचाने नहीं जाते थे, तो ऐसे दिन आए कि लोग छेड़ने लगे एक-दूसरे को, जो एक-दूसरे को पहचानते नहीं थे और लड़कियों ने भी आना बंद कर दिया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

उन्होंने कहा कि लड़कियों के बाल खराब हो जाते थे, नाखून खराब हो जाते है और उन्हें फिर से ब्यूटी पार्लर जाना पड़ेगा, तो नई पीढ़ी की जितनी लड़कियां थी, उन्होंने आना बंद कर दिया। जब लड़कियों ने आना बंद कर दिया, तो ये मुझे और ऋषि को भी पसंद नहीं आता था। गौरतलब है कि हाल ही में पूरे देश ने होली का त्योहार मनाया है और ये वीडियो भी होली के मौके पर ही वायरल हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ