Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कब शुरू होंगे रश्मिका और विजय की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन? जानिए डिटेल्स

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रूमर्स जोरों पर हैं. हर किसी को इस शादी का बेसब्री से इंतजार है. फैंस अभी से दोनों को बधाई भी दे रहे हैं.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 22, 2026 16:57
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda Wedding
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda Wedding. IMAGE CREDIT- Social Media

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रूमर्स जोरों पर हैं. फैंस से लेकर हर किसी को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, अभी तक दोनों स्टार्स की ओर से इस शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. इस बीच अब रश्मिका और विजय की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की डिटेल्स भी सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि दोनों कि शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन कब होंगे?

कब शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और रश्मिका की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 24 फरवरी से शुरू होंगे. जानकारी है कि 24 फरवरी को संगीत और मेंहदी की रस्में होंगी. इसके बाद 26 फरवरी को दोनों की शादी होगी. रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी राजस्थान के उदयपुर में होने वाली है. इसके लिए कपल ने एक शाही विरासत महल चुना है.

---विज्ञापन---

कब होगी शादी?

जानकारी है कि विजय और रश्मिका शादी के लिए उदयपुर जा चुके हैं. 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे. इस शादी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया है. शादी बेहद प्राइवेट रखी गई है और इसमें परिवारवालों के अलावा करीबी दोस्ती ही शामिल होंगे.

शादी के बाद रिसेप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद दो रिसेप्शन पार्टी होने की जानकारी है. जी हां, विजय और रश्मिका की शादी की एक पार्टी हैदराबाद में होगी और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में आयोजित हो सकता है. हालांकि, अभी किसी भी चीज को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है. देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में क्या-क्या होगा.

---विज्ञापन---

पहले भी उड़ चुकी है शादी की अफवाह

गौरतलब है कि इसके पहले भी 2 फरवरी को दोनों की शादी की अफवाह उड़ चुकी है. हालांकि, 26 फरवरी को दोनों की शादी कंफर्म बताई जा रही है, लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि दोनों की शादी 26 फरवरी को होती है या नहीं. फैंस इस शादी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़ें- उदयपुर के किस होटल में होगी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी? एक रात का किराया करेगा हैरान

First published on: Feb 22, 2026 04:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.