Sana Makbul ने विशाल संग मिलकर किया ऐसा कांड, Bigg Boss की सजा को भुगतेंगे घरवाले

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul New Baharwala : बिग बॉस ओटीटी 3 में आए दिन नया ड्रामा और ऑडियंस को एटंरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। घर में हो रहे एक के बाद एविक्शन के बाद अब नया बाहरवाला कंटेस्टेंट को लेकर भी घर में काफी बवाल देखने को मिला। बात इस हद तक बढ़ गई कि रणवीर शौरी ने विशाल पांडे को सना मकबूल का बॉयफ्रेंड तक कह दिया। क्या रहा पूरा मामला, इस रिपोर्ट में देखिए।

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul New Baharwalabigg-boss-ott-3-ranveer-shorey-vs-sana-makbul-fight-ranveer-calls-vishal-pandey-boyfriend-of-sana-makbul

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul New Baharwala

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul New Baharwala: बिग बॉस ओटीटी 3 का ये सीजन अब जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले के नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही अब रोमांचक और दिलचस्प चीजें होने लगी हैं। अभी हाल ही में घर में दीपक चौरसिया का एविक्शन हो गया जिसके बाद मेकर्स ने सना सुल्तान और अदनान शेख को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इतने बड़े ट्विस्ट के बाद बिग बॉस ने अब घर में नया बाहरवाला कंटेस्टेंट भी बना दिया है, लेकिन उसे लेकर भी अब काफी बवाल हो गया। बाहरवाला कंटेस्टेंट को लेकर अब घर में काफी कलेश हुआ, क्या कुछ कहा इस रिपोर्ट में हुआ।

विज्ञापन

सना मकबूल को बनाया बाहरवाला कंटेस्टेंट

इन दिनों घर में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा जिसके बाद अब घर में नया कलेश देखने को मिला। दरअसल बिग बॉस ने सना मकबूल को नया बाहरवाला बना दिया और पुराने बाहरवाला कंटेस्टेंट्स को फायर कर दिया। यहां तक तो ठीक था, इसके बाद सना मकबूल ने विशाल पांडे को बातों ही बातों में अपने बाहरवाला कंटेस्टेंस होने का हिंट दे दिया। बस बिग बॉस के लिए तो इतना ही काफी था सना मकबूल और विशाल के खिलाफ एक्शन लेने का, उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई करते हुए अपनी चाल चल दी।

विज्ञापन

बिग बॉस ने रोक दी घर की गैस सप्लाई

बिग बॉस ने पहले सना मकबूल और विशाल को काफी डांट लगाई, जिसके बाद उन्होंने सभी घरवालों को एक साथ इकट्ठा करके सना और विशाल की फुटेज दिखाई, जिसमें वो बाहरवाला कंटेस्टेंट होने का हिंट दे रहे हैं। बस इसके बाद बिग बॉस ने ऐलान किया कि सजा के तौर पर अब घर की गैस सप्लाई बंद कर दी जाएगी यानी जब तक सना और विशाल की ये सजा खत्म नहीं हो जाती तब तक घर में गैस नहीं चलेगी।

विज्ञापन

सना मकबूल-विशाल पर भड़के रणवीर शौरी

बिग बॉस के पूरे घर को सजा देने के बाद रणवीर शौरी काफी भड़क गए। उन्होंने सना मकबूल को जमकर सुनाना शुरू कर दिया। सना और विशाल दोनों के साथ ही रणवीर शौरी की फाइट देखने को मिली। वहीं जैसे ही विशाल ने सना मकबूल का स्टैंड लेना शुरू किया उन्हें रणवीर शौरी ने घेर लिया। रणवीर शौरी ने विशाल को सना मकबूल का आशिक, लवर और बॉयफ्रेंड तक बोल दिया। उन्होंने सना और विशाल का नाम एक साथ जोड़ते हुए काफी कुछ कह दिया। जिसके बाद घर का माहौल बहुत ज्यादा गर्म हो गया।

विज्ञापन

विशाल की वजह से ही फंसे थे लवकेश भी

सना मकबूल के साथ भी विशाल पांडे ने बाहरवाला के ऊपर बातचीत करके उन्हें सजा दिला दी। कुछ ऐसा ही उन्होंने लवकेश कटारिया के साथ भी किया था। लवकेश को भी विशाल ने बार-बार कहा था कि मुझे पता है तू ही बाहरवाला है, जिसके बाद बिग बॉस ने लवकेश को बाहरवाला के तौर पर फायर कर दिया था। अब कुछ इसी तरह का मामला सना मकबूल के साथ भी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ