मौत से चंद मिनटों पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की आखिरी तस्वीर, फैंस को दिया ये आखिरी मैसेज

Instagram Influencer Deepa Sahu Last Post: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपा साहू को कोबरा सांप के काटने के चलते हमने खो दिया। सांप के काटने की दीपा की मौत हो गई। अब दीपा के परिजनों ने उनकी आखिरी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके फैंस के लिए आखिरी संदेश दिया गया है। क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में जानिए।

Instagram Influencer Deepa Sahu Last Post

Instagram Influencer Deepa Sahu Last Post

Instagram Influencer Deepa Sahu Last Post: राजस्थान की फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपा साहू की कोबरा सांप के काटने के मौत हो गई। उनकी मौत के बाद अब परिजनों से लेकर उनके फॉलोअर्स तक हर कोई काफी दुखी है। दीपा के साथ गाय के लिए चारा काटते वक्त ये हादसा हुआ, उन्हें सांप ने पैर पर काटा और अस्पताल ले जाते वक्त ही उनकी मौत हो गई। दीपा के फॉलोअर्स को विश्वास ही नहीं हो रहा जो खबर वो सुन रहे हैं वो सच है या नहीं। अब दीपा साहू के परिजनों ने उनकी आखिरी तस्वीर को शेयर किया है। साथ ही अपने चाहने वालों के लिए दीपा का वो आखिर संदेश भी अब उनके इंस्टाग्राम पर दे दिया गया है। दीपा का आखिर मैसेज क्या है इस रिपोर्ट में
जानिए।

विज्ञापन

दीपा बोलीं मुझे आपकी बहुत याद आएगी

दीपा साहू की मौत के बाद उनके परिजनों ने इंस्टाग्राम पर उनके फैंस के लिए एक संदेश शेयर किया है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपा की आखिरी तस्वीर को शेयर करते हुए उनके परिजनों ने लिखा है कि आप सभी लोगों की ही बहुत याद आएगी। इसके साथ ही दीपा की आखिर तस्वीर भी शेयर की गई है। सांप के काटने के बाद जब दीपा को कार में अस्पताल ले जाया जा रहा था तो तब उनकी हालत कैसी थी, तब की उनकी फोटो भी शेयर की गई है।

विज्ञापन
Instagram Influencer Deepa Sahu Last Post

Instagram Influencer Deepa Sahu Last Post

आखिरी रील पर भावुक हुए फैंस

दीपा साहू ने 2 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जो कि दीपा की आखिरी वीडियो थी। इस वीडियो में दीपा अपने हाथ में छाता लेकर खड़ी हैं। वो एक गाने पर लिंप सिंक करते हुए नजर आईं। इस वीडियो पर फैंस अब भर-भर के कमेंट्स कर रहे हैं। उनके फैंस ने कमेंट किया कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। कुछ लोगों को तो अब तक यकीन ही नहीं हो रहा कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। एक यूजर ने कमेंट किया कि ये क्या कर दिया भगवान आपने।

विज्ञापन

कैसे हुआ था पूरा हादसा?

दरअसल दीपा अपने घर के पास ही गाय के लिए चारा काटने के लिए गई थीं। सुबह 6 बजे के आस-पास वो खेतों में गईं। तभी वहां चारा काटते हुए कोबरा सांप ने पैर पर डस लिया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन शायद काफी देर हो गई थी। दीपा साहू की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ