Zakir Hussain के प्‍यार में भारतीय रंग में रंगी अमेर‍िका की Antonia Minnecola, पढ़ें उस्ताद की लव स्टोरी

Zakir Hussain Love Story: जाकिर हुसैन ने हमेशा ही लोगों के दिलों पर राज किया है, लेकिन कोई ऐसा भी है, जिसके दिल पर उस्‍ताद साहब राज करते थे। हम बात कर रहे हैं जाकिर साहब की वाइफ एंटोनिया मिनेकोला की। आइए इनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं…

Zakir Hussain, Antonia Minnecola

Zakir Hussain, Antonia Minnecola

विज्ञापन

Zakir Hussain Love Story: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। जाकिर हुसैन ने हमेशा ही लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन कोई ऐसा भी है, जिसके दिल पर उस्‍ताद साहब राज करते थे। हम बात कर रहे हैं जाकिर साहब की वाइफ एंटोनिया मिनेकोला की। जी हां, वही एंटोनिया मिनेकोला जो जाकिर साहब के प्यार में भारत के रंग में रंग गई और भारत की कथक क्वीन से कथक करने की कला सीखी।

कथक डांसर हैं एंटोनिया मिनेकोला

एंटोनिया मिनेकोला कमाल की कथक डांसर हैं। इसके अलावा को एक टीचर और मैनेजर भी रही हैं। जाकिर और एंटोनिया की दो बेटियां हैं, जिनका नाम अनीसा कुरेशी और इसाबेला कुरेशी है। एंटोनिया मिनेकोला ने मशहूर दिवंगत सितारा देवी से डांस की कला सीखी थी और वे उन्हीं की शिष्या हैं। एंटोनिया ने अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन स्टडीज से दो फेलोशिप और सितारा देवी के साथ लगभग तीन दशकों तक पढ़ाई की।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zakir Hussain (@zakirhq9)

कई फेस्टिवल में हो चुकी हैं शामिल

एंटोनिया दुनिया भर में कई टूर और फेस्टिवल में शामिल हो चुकी हैं, जिनमें जैकब्स पिलो, अदर माइंड्स फेस्टिवल, सैन फ्रांसिस्को जैज फेस्टिवल, स्टैनफोर्ड लाइवली आर्ट्स, कैल परफॉरमेंस, मॉन्ट्रियल जैज फेस्टिवल, ऑकलैंड फेस्टिवल, द वर्ल्ड ड्रम फेस्टिवल, एशियन पैसिफिक परफॉर्मिंग आर्ट्स फेस्टिवल, बहिया में पर्क्यूशन करंट्स फेस्टिवल, कोन्या में द मिस्टिक म्यूजिक फेस्टिवल और फेज में द सेक्रेड म्यूजिक फेस्टिवल शामिल हैं।

शादी के बारे में किसी को नहीं पता था

एंटोनिया अक्सर अपने पति जाकिर हुसैन के साथ नजर आती थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव स्टोरी पर भी बात की थी। इस दौरान जाकिर साहब ने खुद बताया था कि उन्होंने अपने परिवार को बताए बिना शादी कर ली थी। उन्होंने बाद में इसके बारे में अपने पेरेंट्स को बताया। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की, लेकिन हमारी सीक्रेट शादी के बारे में किसी को नहीं पता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ