Zakir Hussain: 11 की उम्र में पहला कॉन्सर्ट, 2 ग्रैमी अवॉर्ड...पिता से सीखी थी तबले की 'जादूगरी'

Zakir Hussain: जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था और आज 16 दिसंबर 2024 को 73 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें साल 1988 में पद्म श्री और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

Zakir Hussain, Zakir Hussain profile, Zakir Hussain death, Zakir Hussain hospital, Zakir Hussain US heart related issue, Zakir Hussain birth, Zakir Hussain family, Zakir Hussain life, Zakir Hussainaward 

अपने पिता के साथ जाकिर हुसैन

Zakir Hussain Profile: तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में पिछले करीब 15 दिन से एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ले ली। उनके निधन से परिवार समेत म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग शोक में डूब गए हैं। जाकिर हुसैन ने अमेरिकी की कथक नृत्यांगना एंटोनिया मिनेकोला से शादी की थी। उनकी दो बेटियां अनीसा और इसाबेला कुरैशी हैं।

विज्ञापन

जाकिर के पिता का नाम अल्ला रक्खा खान था, जो मशहूर तबला वादक थे। जाकिर ने बचपन में अपने पिता से ही तबले की जादूगरी सीखी थी। उनका जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। जाकिर ने 11 साल की उम्र में अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट किया था। बता दें कि उन्हें साल 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण के सम्मान से नवाजा गया था।

विज्ञापन

दुनिया में इसलिए मिली अलग पहचान

जाकिर हुसैन ने 1973 में अपना पहला एल्बम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’ लॉन्च किया था। इसके अलावा जाकिर पहले ऐसे भारतीय संगीतकार थे जिन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में ‘ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट’ में इनवाइट किया था। साल 1992 में उनके द प्लेनेट ड्रम और 2009 में ग्लोबल ड्रम दो बड़े कार्यक्रम थे, जिनके लिए उन्हें दुनियाभर में ख्याति मिली थी।

कहीं भी सपाट जगह पर उंगलियों से धुन बजाने लगते थे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मां बीवी बेगम ने एक बार बताया था कि जाकिर हुसैन को बचपन से ही संगीत से लगाव था। पिता को तबला बजाते देख वह किसी भी धुन पर और कहीं भी सपाट जगह पर उंगलियों से उसे बजाने लगते थे। कई बार तो जब वह रसोई में खाना बना रहीं होती थी कि वह बर्तनों को भी बजाने लगते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ