Ramoji film city से होती है अरबों की आमदनी, एशिया के इस स्टूडियो में ऐसा क्या है खास?

Ramoji film city: एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी रामोजी फिल्म सिटी एक बेहद पॉपुलर जगह है, जिसकी स्थापना रामोजी राव ने की थी। बता दें कि रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स है।

Ramoji film city

Ramoji film city

Ramoji film city: आज 8 जून को एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के मालिक रामोजी राव का निधन हो गया है। उनके निधन से हर कोई बेहद दुखी है और सभी शोक जाहिर कर रहे हैं। रामोजी राव ही वो शख्स थे, जिन्होंने एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी रामोजी फिल्म सिटी की स्थापना की थी। बहुत सारे लोग इस खास जगह के बारे में जानते हैं। शायद ही कुछ ऐसे होंगे, जो इसके बारे में ना जानते हों, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म स्टूडियो में ऐसा क्या खास है, जो ये इतना पॉपुलर है। अगर नहीं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

रामोजी फिल्म सिटी में क्या है खास?

रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स है। जी हां, इस स्टूडियो में फॉरेस्ट, गॉर्डन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, अपार्टमेंट ब्लॉक, हवेली और वॉकशॉप जैसी तमाम सुविधाएं हैं। यहां पर फिल्मों की शूटिंग करने वालों के लिए एक सेंट्रल किचन भी है। इस फिल्म स्टूडियो में किसी भी फिल्म की कभी भी शूटिंग हो सकती है। रामोजी फिल्म सिटी में ऐसा है, जैसे एक शहर के भीतर कोई दूसरा शहर है। इस फिल्म सिटी में हर साल करीब 15 लाख पर्यटक आते हैं, जो इसकी खूबसूरती और सुविधाओं के दीवाने होते हैं। यहां पर कई बड़ी फिल्मों के सेट भी मौजूद हैं। रामोजी फिल्म सिटी में आकर आपको एकदम ऐसा महसूस होगा, जैसे आप एक अलग ही दुनिया में आ गए हैं।

विज्ञापन

फिल्म स्टूडियो से होती है अरबों की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां हर साल आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। पर्यटकों के लिए ये फिल्म स्टूडियो किसी बड़े आर्कषण के केंद्र से कम नहीं है और इससे फिल्म सिटी को अरबों की आमदनी होती है। इतना ही नहीं बल्कि यहां मौजूद तीन-सितारा होटल तारा और पंच सितारा होटल सितारा फिल्म स्टूडियो की सुंदरता में चार चांद लगाते है।

Ramoji film city

Ramoji film city

विज्ञापन

हर साल आते हैं पर्यटक

बता दें कि यहां मौजूद ये होटल यहां घूमने आने वाले लोगों और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों के आराम के लिए हैं, जो लोगों को हर सुविधाएं देते हैं। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म सिटी न्यूली वेड जोड़ों के लिए हनीमून पैकेज भी देती है और यहां बहुत से लोग अपना क्वालिटी टाइम बिताने के लिए भी आते रहते हैं। इसके अलावा यहां के कुछ सेट प्राचीन राजा-महाराजाओं के किलों की याद दिलाते हैं तो कुछ देश में बॉलीवुड का दर्शन कराते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ