Rakhi Sawant ने बीच सड़क किया 'नागिन डांस', बॉयफ्रेंड को बताया 'नाग'
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: डांसर-एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। अब उन्हें उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। यहां एक बार फिर राखी ने अपने फनी और मजेदार स्टाइल में कुछ ऐसा किया, जिसे देख अब उनके फैंस हंस हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं।
पैप्स के सामने राखी सावंत अपनी हरकतों से बाज आए बिना कुछ ऐसा करती हैं, जिसे शटरबग्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब ये वीडिया वायरल हो रहा है। पैपराजी वीरल भयानी द्वारा जारी किए गए वीडियो (Rakhi Sawant Video) में देखा जा सकता है कि राखी एक बार फिर अपने वर्कआउट वाले कपड़ों में हैं।
वहीं आदिल ने भी ट्रैक पैंट्स और टी-शर्ट पहन रखी है। पैप्स से बातचीत के दौरान राखी ने अपने फैंस को अनोखे अंदाज में ‘हैप्पी नाग पंचमी’ की शुभकामनाएं दीं और बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ सड़क पर ‘नागिन डांस'(Rakhi Sawant Nagin Dance) किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी ने पापा (आदिल) से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं नागिन और आदिल मेरे नाग हैं’, जिससे सभी की हंसी फूट पड़ी। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजेंस भी राखी की इस हरकत पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: