Pushpa झुकेगा नहीं... ये डायलॉग अल्लू अर्जुन ने कभी नहीं बोला, फिर कैसे हुआ धोखा?

Pushpa 2 Allu Arjun Dialogue: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 जबरदस्त हिट हो रही है। आज हम आपको बताएंगे फिल्म के उस डायलॉग के बारे में जो खूब हिट हुआ लेकिन अल्लू अर्जुन ने कभी नहीं बोला।

Pushps 2

Allu Arjun Pushpa 2

Pushpa 2 Allu Arjun Dialogue: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल‘ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म रिलीज के बाद ऐसा कमाल करेगी यह शायद मेकर्स और फैंस ने भी नहीं सोचा होगा। फिल्म को आए एक हफ्ता भी नहीं हुआ और इसने आरआरआर, जवान और कल्कि 2898 एडी समेत कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर किसी पर पुष्पा का वाइल्ड फायर और जुबान पर डायलॉग चढा हुआ है। हालांकि इस फिल्म का एक डायलॉग है, जिसे अल्लू अर्जुन ने कभी नहीं बोला। फिर भी वह फैंस के बीच जबरदस्त हिट हुआ है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

अल्लू अर्जुन ने नहीं बोला ये डायलॉग

पुष्पा 2 से पहले साल 2021 में डायरेक्टर सुकुमार पुष्पा: द राइज लेकर आए थे। यह फिल्म भी जबरदस्त हिट हुई थी। फिल्म का एक डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं साला…’ बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गया था। बहुत कम लोगों को पता होगा कि फिल्म में ऐसा कोई डायलॉग बोला ही नहीं गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि अल्लू अर्जुन ने ‘मैं झुकेगा नहीं साला…’ कभी नहीं बोला।

हिंदी वर्जन में बदल दिया डायलॉग

दरअसल, पुष्पा तेलुगु फिल्म है, जिसे हिंदी समेत कई भाषाओं में डबिंग के साथ रिलीज किया गया है। फिल्म के तेलुगु वर्जन में अल्लू अर्जुन ने जो डायलॉग बोला है, उसका मतलब है ‘पुष्पा जाएगा नहीं…।’ हालांकि सुपरस्टार के इस डायलॉग को सिंकअप करने ​के लिए हिंदी वर्जन में इस डायलॉग को बदल दिया गया था।

श्रेयस तलपड़े ने किया था खुलासा

बता दें कि पुष्पा और पुष्पा 2 दोनों ही फिल्मों के हिंदी वर्जन की डबिंग बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान श्रेयस ने खुद खुलासा करते हुए बताया था कि अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा जाएगा नहीं…।’ डायलॉग को हिंदी भाषा में डबिंग के दौरान सहूलियत के हिसाब से बदल दिया गया था।

आज भी फैंस के बीच पॉपुलर

अल्लू अर्जुन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि डायलॉग बदलने के बाद भी यह फैंस के बीच जबरदस्त हिट हुआ। लोग आज भी इसे भूल नहीं पा रहे हैं। एक्टर ने आगे बताया कि फिल्म की हिंदी डबिंग के दौरान उनके मुंह से कई बार मराठी निकल जाती थी। यही वजह है कि फिल्म के हिंदी वर्जन में पुष्पा की भाषा में कई जगह पर मराठी टच देखने को मिला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ