400 करोड़ के पार पहुंची Pushpa 2 IMDb पर फुस्स, रेटिंग देख पकड़ लेंगे माथा!

Pushpa 2 IMDb Rating: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर तांडव मच रही है। फिल्म की कमाई सिर्फ दो दिनों में 400 करोड़ के पार पहुंच गई है लेकिन IMDb रेटिंग निराशाजनक है।

Pushpa 2 IMDb Rating

Pushpa 2 IMDb Rating.

Pushpa 2 IMDb Rating: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक्शन फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल‘ की रिलीज का आज तीसरा दिन है। बॉक्स ऑफिस पर लगातार रूल कर रही ये फिल्म अपनी कमाई से लोगों को चौंका रही है। इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। तभी तो सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 इंडिया की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है और इसने ऑस्कर विनिंग एसएस राजामौली की फिल्म RRR का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। हालांकि दो दिन में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी पुष्पा 2 का IMDb पर जादू नहीं चल पाया। इसे बेहद निराशाजनक रेटिंग मिली है।

इन फिल्मों के तोड़ दिए रिकॉर्ड

जाहिर है कि पुष्पा 2 साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी। 4 दिसंबर को यह फिल्म आंधी की तरह रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस के सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ डाला। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने पहले ही दिन अपनी कमाई से लोगों को चौंका दिया और आरआरआर, जवान, केजीएफ, एनिमल समेत कई फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा 2 ने ओपनिंग डे पर 164 करोड़ रुपये कमा डाले।

IMDb रेटिंग बेहद ही खराब

बता दें कि पुष्पा 2 हिंदी और साउथ दोनों ही भाषाओं में कमाल कर रही है और इंडिया में अब तक 268.7 करोड़ रुपये कमा चुकी है। यही नहीं सिर्फ दो दिन के अंदर अल्लू अर्जुन की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 421.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही पुष्पा 2 को IMDb पर 10 में से सिर्फ 6.8 की रेटिंग दी गई है, जो काफी हैरान करने वाली है।

बॉक्स ऑफिस पर तांडव जारी

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 को सिर्फ इंडिया नहीं विदेशों में भी प्यार मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक ने भी इसे काफी सराहा है। ऐसे में IMDb रेटिंग इतनी कम क्यों है? यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। खैर अच्छी बात यह है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। वीकेंड पर फिल्म की कमाई का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुष्पा 2 आने वाले वक्त में और क्या कमाल दिखाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ