कितने में हुई Prabhas की Salaar के OTT Rights की डील? इस प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म

Prabhas Starrer Salaar OTT Rights

Image Credit : Google

Prabhas Starrer Salaar OTT Rights: साउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऐसी खबर सामने आई जिसके बाद सभी के दिल टूट गए। दरअसल, ऐसा दावा किया जा रहा है कि प्रभास की फिल्म ‘सालार’ की रिलीज डेट टाल दी गई है। पहले ‘सालार’ 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेकिन अब इस डेट को आगे बढ़ाते हुए 27 दिन और आगे बढ़ा दिया गया है।

कितने में बिके ओटीटी राइट्स?

अब इस फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। अब ‘सालार’ के ओटीटी राइट्स भी बिक गए हैं। बता दें, स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों के बीच ‘सालार’ के डिजिटल राइट्स हासिल करने की होड़ मची हुई थी। इन सभी प्लेटफार्मों में तगड़ा कम्पटीशन हुआ और आखिर एक ने बाजी मार ही ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सालार’ की ओटीटी डील फाइनल होने की कगार पर है। अब एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लगभग 200 करोड़ रुपये की भारी रकम में साउथ और हिंदी भाषाओं के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘सालार’?

इस डील से प्रोड्यूसर्स को अपने इन्वेस्टमेंट का एक बड़ा हिस्सा वसूलने का मौका मिलेगा जो कि लगभग 80 से 90 परसेंट है। इससे ये साफ हो गया है कि थिएट्रिकल रिलीज और सैटेलाइट राइट्स से जो भी रेवेन्यू जनरेट होगा उससे बस प्रॉफिट होगा। इसका मतलब है कि प्रभास की सालार जबरदस्त हिट होने वाली है। कमाई के मामले में ये कई साउथ और बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ देगी। हालांकि, किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘सालार’ रिलीज होने वाली है इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

200 करोड़ के बजट में ‘सालार’

प्रभास की फिल्म ‘सालार- पार्ट वन: सीजफायर’ 200 करोड़ के बजट में बनाई गई है। इस फिल्म में प्रभास गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दक्षिण भाषाओं के अलावा हिंदी में भी रिलीज की जाएगी। अब फैंस के लिए इस फिल्म का इंतजार कर पाना मुश्किल हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ