Salaar को मिला Dunki से भी पहले का शो, रात 1 और सुबह 4 बजे भी देख सकेंगे Prabhas की फिल्म

Salaar First Day First Show: प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। तेलंगाना सरकार ने प्रभास की फिल्म के बारे में बड़ा अपडेट दिया है।

Salaar

image credit: instagram

Salaar First Day First Show: प्रभास की सालार सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म इसी हफ्ते 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी टक्कर डंकी से होने वाली है। दोनों ही फिल्मों में आपस में कांटे की टक्कर हो रही है। एडवांस बुकिंग को लेकर भी सरगर्मी बढ़ी हुई है। हालांकि टिकट बिक्री के मामले में सालार आगे है, लेकिन डंकी एडवांस बुकिंग में प्रभास की फिल्म से ज्यादा की कमाई कर रही है। सालार ने अब तक 5,00,000 से ज्यादा टिकट बेचकर करोड़ों की शानदार कमाई कर ली है। इसी बीच प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है।

टिकट प्राइज बढ़ाने के निर्देश

प्रशांत नील की फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना सरकार ने प्रभास की फिल्म के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने इस फिल्म को रात 1 बजे दिखाए जाने की मंजूरी के बारे में विस्तार से बात की है। सरकार ने न केवल फिल्म को शो को जल्दी दिखाने की अनुमति दी है, बल्कि निर्माताओं को यह भी कहा कि वह मल्टीप्लेक्स में फिल्म के टिकट 100 रुपये तक बढ़ा दें।

एडवांस बुकिंग में इतनी कमाई

सरकार ने इस बारे में विस्तार से कहा है कि तेलंगाना राज्य में सालार के लिए 22-12-2023 को सुबह 4 बजे छठे शो की अनुमति दी जाती है और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में 65 रुपये और मल्टीप्लेक्स में 100 रुपये टिकट की दर बढ़ाने के लिए भी कहा है। सरकार ने कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में 22-12-2023 को सुबह 1 बजे सालार के बेनिफिट शो की भी अनुमति दे दी है। खबरों के अनुसार फिल्म ने अनुमानित 10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद प्रशांत नील और प्रभास के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CubjdELL5k1/

क्रैश हुए सर्वर

इस खबर के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि बुकिंग साइटों के सर्वर क्रैश हो गए हैं। कलाकारों की बात करें तो सालार: पार्ट 1 सीजफायर में जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और रामचंद्र राजू जैसे कई सितारे शामिल हैं। वैसे तो यह फिल्म मूल रूप से तेलुगु में बनाई गई है, लेकिन इसे कन्नड़, हिंदी, तमल और मलयालम समेत की अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ