ससुराल में मिला Parineeti Chopra को खास तोहफा, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस बोली - यादें ताजा हो गईं...

Parineeti Chopra Gift: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी तीसरा महीना लग चुका है। दोनों ने सितंबर में सात फेरे लिए थे और शादी के बाद से एक्ट्रेस अपने ससुराल में बहुत खुश है, जिसको वो अपने फैंस के शेयर करती रहती हैं।

Parineeti Chopra Gift

Parineeti Chopra Gift (Image Credit - Instagram)

Parineeti Chopra Gift: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप पार्टी नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी को तीन महीने होने वाले हैं। दोनों ने इसी साल सितंबर में शादी की थी, जिसको लेकर उनके फैंस काफी लंबे समय से एक्साइटेड थे। दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए थे। दोनों की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां शामिल हुई थी। शादी की फोटो-वीडियो तीन महीने बाद भी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शादी के बाद कितनी खुश है इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

वो अपने पति और ससुराल वालों के साथ बिताए हर एक पल को अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं, जो उनके फैंस को भी खूब पसंद आता है। हाल में परिणीति को अपने ससुराल की ओर से एक और खात तोहफा मिला है, जिसने उनके बचपन की यादों को ताजा कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तोहफे के झलक शेयर करते हुए अपनी खुशी भी फैंस के साथ बांटी, जो तेजी से वायरल भी हो रही है।

विज्ञापन

ससुराल से परी को मिला खास तोहफा

दरअसल, हाल में परी ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके हाथ में खास कैंडी ‘FataFat’ नजर आ रही है, जो उनकी सिस्टर इन लॉ ने दी है। ये कैंडी 90 के दशक में काफी फेमस हुआ करती थी, जिसको बच्चे बेहद स्वाद के साथ खाना पसंद करते थे। इस तोहफे को पाने के बाद परी ने अपने फैंस के साथ उन्हीं यादों को ताजा किया और कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सिस्टर इन लॉ ने मुझे बेहद खास गिफ्ट दिया। मैनें इसे 20 साल बाद खाया और सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं’।

विज्ञापन

विज्ञापन
Parineeti Chopra Instagram Story (Image Credit - Instagram)

Parineeti Chopra Instagram Story (Image Credit – Instagram)

पति संग अक्सर शेयर करती हैं फोटो-वीडियो

ये कोई पहला मौका नहीं है जब परी ने अपने ससुराल की ओर से कोई फोटो शेयर किया है। वो अक्सर अपने पति राघव और ससुराल के फोटो-वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं, जिनको खूब पसंद भी किया जाता है। वहीं अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनको लास्ट टाइम अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में देखा गया था। अब एक्ट्रेस जल्द ही इमतियाज अली की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘चमकीला’ में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ