Pankaj Tripathi ने दिवंगत पिता की याद में किया ऐसा काम, जानकर करेंगे सैल्यूट

Pankaj Tripathi Opens a Library

Pankaj Tripathi Opens a Library

Pankaj Tripathi Opens a Library: बॉलीवुड के दमदार एक्टर पंकज त्रिपाठी हालिया रिलीज फिल्म ‘ओएमजी 2’ में नजर आए थे। फिल्म की रिलीज के बाद एक्टर के पिता का निधन हो गया, जिससे उन्हें बड़ा सदमा लगा।

विज्ञापन

वहीं, अब पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए है। सोशल मीडिया पर यूजर्स पंकज की खूब तारीफ कर रहे हैं। चलिए जान लेते हैं पंकज त्रिपाठी के सुर्खियों में आने की वजह…

विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी ने किया ये काम

दरअसल, फिल्म ‘ओएमजी 2’ की सक्सेस के बाद एक्टर के पिता का निधन हो गया, जिससे उन्हें बड़ा झटका लगा। वहीं, अब अभिनेता ने फिर से शिक्षा और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। पंकज त्रिपाठी ने गोपालगंज के बेलसंड में हायर सेकेंडरी स्कूल में एक नई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया है। बता दें कि यह पंकज त्रिपाठी के दिवंगत पिता पंडित बनारस तिवारी की स्मृति को समर्पित है।

विज्ञापन

शिक्षा सबसे बड़ा उपहार है- पंकज त्रिपाठी 

बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने जिस लाइब्रेरी का उद्घाटन किया वो बेहद विशेष महत्व रखता है। अपने पिता की याद का सम्मान करते हुए एक्टर ने स्कूल और उसके छात्रों को एक स्थायी उपहार दिया है, जो छात्रों और स्कूल के लिए बेहद खास है। इस खास मौके पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि इस लाइब्रेरी को अपने पिता पंडित बनारस तिवारी की स्मृति में समर्पित करते हुए, मैं बेलसंड, गोपालगंज के छात्रों के दिलों में ज्ञान और साहित्य के प्रति आजीवन प्रेम पैदा करने की उम्मीद करता हूं। शिक्षा सबसे बड़ा उपहार है जो हमारी आने वाले पीढ़ी को दे सकते हैं और उनकी सीखने की यात्रा में योगदान देना मेरे लिए सम्मान की बात है।

फैंस कर रहे एक्टर की तारीफ

वहीं, छात्रों के लिए पंकज द्वारा किए गए इस काम के लिए हर कोई उनकी सरहाना कर रहा है। फैंस भी एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच वो चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ