Jawan की फ्री टिकट के लिए देना होगा Shah Rukh Khan से जुड़े इस सवाल का देना होगा सही 'जवाब', ऑफर लिमिटेड
Edited By Vandana Saini

Shah Rukh Khan Jawan Movie Contest
Edited By Vandana Saini

Shah Rukh Khan Jawan Movie Contest
Shah Rukh Khan Jawan Movie Contest: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही। फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 400 करोड़ का दमदार अंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख और नयनतारा बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म ने अपने रिलीज के पहले 75 करोड़ का बेहद शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने महज तीन दिनों में ही 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। फैंस में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
ऐसे में Mews24 ने ‘जवान’ फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए एक कॉन्टेस्ट शुरू किया है, जिसमें आपको शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Jawan Movie Contest) से जुड़े एक आसान से सवाल का जवाब देना होगा। सही जवाब देने वाले पहले 100 विजेताओं को फिल्म ‘जवान’ की टिकट दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें- दुनियाभर में बज रहा ‘Jawan’ का डंका, फिर भी इन चार फिल्मों से बेहद पीछे है Shah Rukh Khan की फिल्म
अगर आप भी शाहरुख खान (SRK) की फिल्म ‘जवान’ का मुफ्त में लुफ्त उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सभी को News24 के ‘जवान मूवी कॉन्टेस्ट’ (Jawan Movie Contest) में पूछे गए इस सवाल का सही जवाब देना होगा। ‘जवान’ के फ्री टिकट की वोटिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होगी।
सवाल का सही जवाब देने वाले पहले 100 विजेताओं को ‘जवान’ की फ्री टिकट दी जाएगी। पूछे गए सवला का जवाब आप एक स्क्रीनशॉट के साथ vandana.saini@bagnetwork.in पर मेल कर दे सकते हैं। सवाल का सही जवाब देने वाले लकी विजेता को News24 की ओर से ‘जवान’ की फ्री टिकट दी जाएगी।
Beta toh Beta….. Baap Re Baap!! Ab Na Rukna Chalne De.
Book your tickets now!https://t.co/fLEcPK9UQT
Watch #Jawan in cinemas – in Hindi, Tamil & Telugu. pic.twitter.com/EAi7DZwTIQ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 13, 2023
बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के 9 दिनों के अंदर 400 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय तेसुपति, प्रियामणी, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। साथ ही दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का एक कैमियो भी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: