इस मशहूर सिंगर ने चुपके से सलमान संग रचाई शादी, पाकिस्तान में मची खलबली

Singer Ali Sethi Marriage

Singer Ali Sethi Marriage

विज्ञापन

Singer Ali Sethi Marriage: ‘पसूरी’ गाने से पाकिस्तान से लेकर भारत तक फेमस हुए सिंगर अली सेठी (Ali Sethi) को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो, सिगंर ने गुपचुप शादी कर ली है, जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में बवाल हो गया है। दरअसल, बताया जा रहा है कि सिंगर ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की है, जिसके बाद सिंगर पाकिस्तानी कट्टरपंथियों और ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं। खबरों की माने तो, सिंगर ने इंग्लैंड में अपने बॉयफ्रेंड सलमान (Salman) के साथ शादी कर ली है, जिसके बाद उनको पाकिस्तान में जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी (Pakistani singer Ali Sethi) की गै मैरिज खबरें सामने आने के बाद पाकिस्तान के कट्टरपंथी एक्टिव हो चुके हैं। पाकिस्तान में इस्लामी मान्यताओं के मुताबिक सेम सेक्स मैरिज या अफेयर रखान जुर्म है। भले ही इसका कानून बाकी देशों में बन चुका है और समलैंगिकता को मंजूरी मिल चुकी हैं, लेकिन पाकिस्तान में ये अभी भी एक बड़ा अपराध है।

विज्ञापन

Ali Sethi के खिलाफ पाकिस्तान में खुला मोर्चा

रिपोर्ट्स की माने तो, उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद से ही पाकिस्तान के कट्टरपंथियों ने सिंगर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनकी शादी का नाराजगी जाहिर की है। हालांकि, इससे पहले भी 39 साल के मशहूर पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी (Ali Sethi) को LGBTQIA के लोगों के साथे देखा जा चुका है। वो पाकिस्तान के पहले शख्स हैं, जिन्होंने इस बात को खुलकर अपनाया है।

विज्ञापन

कई हिट गाने दे चुके हैं सिंगर Ali Sethi

बता दें कि अली सेठी ने कई हिट गाने गाए हैं, जिसके बाद वो पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी फेम मिला। उनके गाने ‘पसूरी’ को भारत में भी काफी पसंद किया गया था। वहीं उनकी शादी की खबरों के बीच अभी तक सिंगर का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया। बताया जा रहा है कि अली सेठी का बॉयफ्रेंड सलमान पेशे से एक पेंटर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ