हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ओटीटी पर आते ही छा गई 2 घंटे 3 मिनट की ये फिल्म, दुनियाभर में नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड, नहीं देखी तो कहां देखें?

OTT Trending Film: ओटीटी पर एक नई फिल्म आई, जो आते ही पहले नंबर पर छा गई है. इस फिल्म की कहानी सस्पेंस और इमोशन से भरी है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है और इसे कहां देख सकते हैं?

विज्ञापन
system. image credit- social media

OTT Trending Film: ओटीटी पर नई-नई फिल्मों और सीरीज का आना आम बात है. हर हफ्ते नई फिल्में-सीरीज ओटीटी पर दस्तक देती हैं, लेकिन कोई फिल्म या सीरीज अगर आते ही ट्रेंड करने लगे तो ये अपने आपमें बड़ी बात है. हाल ही में एक फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसे आते ही धमाका कर दिया है और अब वो पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की फिल्म

हम यहां जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की लीगल ड्रामा फिल्म ‘सिस्टम’ है. इस फिल्म का डायरेक्शन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है और ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही हैं. बता दें कि ये फिल्म 22 मई को ओटीटी पर रिलीज हुई और अब 26 देशों में ट्रेंड कर रही हैं.

नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘सिस्टम’ अपनी दमदार कहानी को लेकर लोगों को बहुत पसंद आ रही है. फिल्म में कोर्ट की थ्रिलर स्टोरी है, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया है. गौरतलब है कि फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं और अब ये दुनियाभर में अमेजन प्राइम पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा

इस फिल्म की बात करें तो ये फिल्म सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा पर बनी है और कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर से भरी है. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी नेहा राजवंश के इर्द-गिर्द घूमती है. नेहा दिल्ली की पॉपुलर डिफेंस लॉयर हैं रवि राजवंश की बेटी है और वो खुद सरकारी वकील है.

कहां देखें?

फिल्म में नेहा के पिता उसके सामने ये शर्त रखते हैं कि अगर वो 10 केस जीत जाएंगी तो वो उसे अपनी लॉ फर्म में शामिल कर लेंगे. नेहा अपने पिता की इस बात को मान लेती है और इस दौरान नेहा की मुलाकात हाई कोर्ट की स्टेनोग्राफर सारिका से होती है, जो केस सुलझाने में नेहा की मदद करती है. अगर आप फिल्म देखना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 7 साल पहले रिलीज हुई वो फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स खोल देगा दिमाग के पेंच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola