2025 Most Controversial Bhojpuri Actors: साल 2025 खत्म होने वाला है. ये साल किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए बुरा साबित हुआ. 2025 में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के स्टार्स के साथ बहुत कुछ हुआ. कोई फिल्मों तो कोई निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहा. ऐसे में आज आपको भोजपुरी के उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल किसी ना किसी वजहों से चर्चा में रहे. इसमें ज्यादातर एक्टर्स विवादों की वजह से छाए रहे. यहां तक कि एक स्टार पर तो छेड़छाड़ का आरोप तक लगा था. देखिए लिस्ट…
पवन सिंह-पत्नी ज्योति सिंह संग तलाक
2025 में पवन सिंह और ज्योति सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ज्योति सिंह ने अपनी निजी जिंदगी और शादी को लेकर काफी बवाल मचाया था. दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला खूब चला था. पवन सिंह पर ज्योति ने गर्भपात तक कराने का आरोप लगाया था. वहीं, पवन सिंह ने उन पर विधायकी का चुनाव लड़ने का आरोप लगाया था कि वह ये सब टिकट पाने के लिए कर रही हैं. दोनों के बीच काफी बखेड़ा हुआ था. इस बीच खेसारी ने उनका सपोर्ट भी किया था.
यह भी पढ़ें: ‘वो हॉलीवुड के लायक हैं…’, Akshaye Khanna के लिए स्कूल के दिनों में पागल थीं करीना कपूर, कहा- ‘बहुत क्यूट हैं’
खेसारी-पवन सिंह के बीच विवाद
खेसारी लाल और पवन सिंह का विवाद जगजाहिर है लेकिन, बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी. फिर इनके बीच मामला फिर गरमा गया था, जब उन्होंने ज्योति सिंह का सपोर्ट किया और पावरस्टार पर जमकर निशाना साधा. खेसारी लाल ने ज्योति सिंह को चुनाव में जिताने की बात भी कही थी. उन्होंने एक्टर की निजी जिंदगी पर कटाक्ष किया था और कहा था,’मैं तो अपनी पत्नी के साथ रहता हूं.’ फिर बाद जब काफी विवाद गहराया था तो उन्होंने लाइव आकर कहा था कि कई लोगों को नंगा कर देंगे. साथ ही पवन के चरित्र पर भी सवाल उठाया था.
खेसारी लाल ने निरहुआ और रवि किशन पर भी साधा था निशाना
इतना ही नहीं, खेसारी लाल को रवि किशन और निरहुआ पर भी निशाना साधते हुए कहा था. कई इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था कि निरहुआ उनके लिए पिता के जैसे हैं. वो ना होते तो वह इंडस्ट्री में नहीं आ पाते फिर पवन सिंह के लिए भी यही बात की थी. रवि किशन के सपोर्ट की बात कही थी. लेकिन चुनाव के दौरान एक्टर ने उन पर निशाना साधा था और कहा था कि अगर उनको क्रेडिट दे दिया तो इसका मतलब ये नहीं कि वो भगवान हो गए. मेरी जगह किसी ने एक्टिंग नहीं की गाना नहीं गाया. ये सब कुछ मैंने किया उन्होंने ने नहीं. उन्होंने इन स्टार्स की मदद से बाद में साफ इनकार भी कर दिया था.
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र की आखिरी इच्छी रह गई अधूरी, हेमा मालिनी ने ‘ही-मैन’ के निधन के 17 दिन बाद किया खुलासा
पवन सिंह पर अंजिल राघव ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप
इसके अलावा पवन सिंह एक और वजह से काफी लाइमलाइट में रहे थे. इस साल 27 अगस्त, 2025 को पवन सिंह अपनी को-एक्ट्रेस और हरियाणवीं स्टार अंजलि राघव के साथ गाना ‘सइयां सेवा करे’ में काम किया था. इस गाने के प्रमोशन के लिए दोनों साथ में बिहार में एक मंच पर साथ दिखे थे. जहां पर एक्टर को को-एक्ट्रेस की कमर पर हाथ लगाते हुए देखा गया था, जिसके बाद अंजलि ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. मामला काफी गरमाया था. हालांकि, बाद में पवन ने इसके लिए माफी मांग ली थी और अंजलि ने कभी भी भोजपुरी में काम ना करने की कसम भी खाई थी.
खेसारी लाल-काजल राघवानी अफेयर विवाद
खेसारी लाल और काजल राघवानी के बीच पिछले साल काफी विवाद रहा था. एक्ट्रेस ने उन पर अश्लील फोटो रखने का आरोप लगाया था. यहां तक कि भोजपुरी एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था और वह उनके साथ पत्नी की तरह रही हैं. काजल ने दावा किया था कि वह उनके साथ 5 साल तक रिलेशनशिप में रही थीं लेकिन बाद में खेसारी ने इन सब बातों से इनकार कर दिया था. ऐसे में दोनों इस साल भी उसी मामले को लेकर चर्चा में रहे थे. खेसारी ने कई बार काजल संग रिश्ते पर बात की थी और अपने अफेयर से इनकार किया था.
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
24 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines