माहिरा शर्मा ने डेटिंग रूमर्स पर दिया ऑफिशियल बयान, मोहम्मद सिराज ने डिलीट कर डाला पोस्ट

माहिरा शर्मा और इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की डेटिंग का सच सामने आ गया है। अब इन दोनों ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़, फैंस को हकीकत बता दी है।

Mohammed Siraj Mahira Sharma

Mohammed Siraj Mahira Sharma File Photo

विज्ञापन

माहिरा शर्मा और इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को लेकर खबरों का बाजार बीते कुछ दिनों से काफी गर्म चल रहा है। इन दोनों की डेटिंग रूमर्स काफी समय से फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इनका नाम साथ जोड़ रहे हैं। वहीं, पैपराजी भी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को देखते ही उनसे मोहम्मद सिराज को लेकर या फिर क्रिकेट को लेकर सवाल करते रहते हैं। दूसरी तरफ क्रिकेटर से भी मीडिया इसी तरह के सवाल-जवाब कर रही है।

मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा की डेटिंग का सच आया सामने

अब आखिरकार इन दोनों ने ऑफिशियली इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर डेटिंग का सच रिवील कर दिया है। आपको बता दें, इन दोनों के बयान के बाद इंटरनेट पर खलबली मच गई है। इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने एक स्टोरी शेयर कर सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया। इस स्टोरी ने लोगों का ध्यान खींचा ही था कि इतने में उन्होंने इस पोस्ट को ही डिलीट कर दिया।

Advertisment
Mohammed Siraj

Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज ने डिलीट किया पोस्ट

आखिर उन्होंने ऐसा क्या लिखा था, जो उन्हें अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा? अब इस सवाल का जवाब भी दे देते हैं। मोहम्मद सिराज ने लिखा था, ‘मैं पैपराजी से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो मेरे आसपास सवाल पूछना बंद करें। ये बिल्कुल झूठ और निराधार है। मैं उम्मीद करता हूं कि ये बंद हो जाए।’ हालांकि, इस पोस्ट को कुछ ही देर में मोहम्मद सिराज ने स्टोरी से डिलीट कर दिया।

माहिरा शर्मा ने डेटिंग रूमर्स को किया खारिज

दूसरी तरफ अक्सर पैपराजी के सवालों पर मुस्कुराने वाली माहिरा शर्मा ने भी अब मोहम्मद सिराज संग डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिवील करते हुए लिखा, ‘रूमर्स फैलाना बंद करो। मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं।’ माहिरा ने अब इस मामले में हाथ जोड़कर सबसे रिक्वेस्ट की है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ