बेटे की बातें सुनकर ‘मिथुन दा’ की आंखें हुई नम, नमाशी ने कहा- हम तो सुपरस्टार के घर में पैदा हुए कभी मेहनत नहीं करनी पड़ी…

Sa Re Ga Ma Pa: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी ने अपने पिता के लिए खास मैसेज दिया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Sa Re Ga Ma Pa: इन दिनों मशहूर रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ खूब सुर्खियों बटोर रहा है। दर्शको को भी अपने पसंदीदा शो का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी ने अपने पिता के लिए खास मैसेज दिया है।

वहीं, ये प्रोमो वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एक साल की हुई Ranbir-Alia की शहजादी, दादी-नानी ने Raha Kapoor पर यूं लुटाया प्यार

बेटे की बातें सुनकर नम हुई ‘मिथुन दा’ की आंखें 

दरअसल, हाल ही में जी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो ‘सा रे गा मा पा’ का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि मिथुन चक्रवर्ती भी जज शो में जज के रूप में है। वहीं, प्रोमो वीडियो में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे ने अपने पिता के लिए कास मैसेज दिया है। अपने बेटे की बातें सुनकर वीडियो में मिथुन की आंखें भी नम हो जाती है।

हम तो बस एक सुपरस्टार के घर में पैदा हो गए- नमाशी

वीडियो में देखा जा सकता है कि नमाशी कहते हैं कि पापा, हमें गर्व है कि हम आपके बच्चे हैं। मैं अपने दोनों पेरेंट का अच्छा फ्रेंड हूं, खासतौर पर अपने पापा का। हम दोनों एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। हम घर पर उन्हें पापा नहीं बोलते हैं, हम उन्हें मिथुन ही बुलाते हैं और वो हमारे बिना बोले सबकुछ करके देते हैं। बस दो ही दिन पहले मैं मम्मी से बात कर रहा था और कह रहा था कि ये जो सबकुछ जो हमें मिला है उसके लिए हमें मेहनत नहीं करनी पड़ी… हम तो बस एक सुपरस्टार के घर में पैदा हो गए।

उन्होंने कभी भी काम से चोरी नहीं की है- नमाशी

इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे नमाशी कहते हैं कि हमें सबकुछ देने के बाद भी हमें ग्राउंडेड रखना, ये उनकी सबसे बड़ी खासियत है। मेरे पापा 73 साल के हैं, मैं जो एक चीज उनकी नोटिस की वो ये हैं कि उन्होंने जिंदगी में ईमानदारी से काम किया है और उन्होंने कभी भी काम से चोरी नहीं की है। नमाशी ने कहा कि मेरे पिता ने हमें ये ही सिखाया कि जो भी करो पूरी ईमानदारी से करो, मैंने उनकी सारी फिल्में देखी हैं और उनके सारे फेज देखें हैं।

उनका स्टारडम कम नहीं हुआ- नमाशी

नमाशी ने आगे कहा कि साल 2000 की शुरुआत में एक फेज आया जब उनकी हिंदी फिल्में चल नहीं रही थी, लेकिन उन्होंने कभी लो फील नहीं किया। मुझे लगता है कि अपने करियर के 45 सालों में वो बस 2 साल घर बैठे हैं, वो भी कोविड के समय में और उनको काम की कभी कमी नहीं रही। आज भी हम उन्हीं की ही बात कर रहे हैं और उनके स्ट्रगल की बात करें तो एक बार ऊपर-नीचे जरूर हुआ लेकिन उनका स्टारडम कम नहीं हुआ। वहीं, ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

First published on: Nov 06, 2023 04:29 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें