Huma Qureshi का डीजे वाला डांस वायरल, 'दिल थाम के' गाने पर थिरकते दिखीं एक्ट्रेस

एक वायरल वीडियो में हुमा कुरैशी का डीजे वाला अंदाज देखने को मिला, जिसमें वो अपने हाल ही में रिलीज हुए आइटम सॉन्ग ‘दिल थामे के’ की धुन पर लोगों को झूमने पर मजबूर करती नजर आईं। वीडियो पर फैंस ने भी काफी अच्छे रिएक्शन दिए और हुमा की तारीफ की।

Huma Qureshi का डीजे वाला डांस वायरल, 'दिल थाम के' गाने पर थिरकते दिखीं एक्ट्रेस

Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक डांस क्लब में नजर आ रही हैं। वीडियो में वह डीजे के पास खड़ी होती हैं और लोगों से पूछती हैं, क्या आप तैयार हैं? इसके जवाब में लोग जोरदार रिएक्शन देते हैं। फिर हुमा डीजे से कहती हैं कि वह राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ का गाना ‘दिल थामे के’ चलाए। गाना बजते ही हुमा डांस करना शुरू कर देती हैं और डीजे के साथ ताल मिलाती हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर फैंस ने खूब कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि हुमा का स्टाइल और गाने की वाइब कमाल की है। दूसरे ने लिखा कि ऐसी डीजे चाहिए और दिल वाली इमोजी भी बनाई।

हुमा ने दोस्ती में किया आइटम सॉन्ग

‘दिल थामे के’ एक आइटम सॉन्ग है जो फिल्म ‘मालिक’ में है और इसे हुमा ने किया है। उन्होंने हाल ही में बताया कि उन्होंने यह गाना अपने दोस्त राजकुमार राव के लिए किया और इसके लिए कोई फीस नहीं ली। उन्होंने 16 घंटे तक शूटिंग की, लेकिन पैसे नहीं लिए क्योंकि राजकुमार उनके अच्छे दोस्त हैं।

हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्में

फिल्म ‘मालिक’ में आइटम सॉन्ग करने के अलावा हुमा कुरैशी जल्द ही कई और फिल्मों में दिखेंगी। इनमें ‘टॉक्सिक’ (कन्नड़ फिल्म, जिसमें यश लीड रोल में हैं), ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ शामिल हैं। ‘टॉक्सिक’ अगले साल रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ