मनीषा के हाथ पर किस करते ही ट्रोल हुए महेश भट्ट, यूजर्स बोले- 'एल्विश की मम्मी को बुलाओ'

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में आए दिन ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिससे शो के लिए दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।

विज्ञापन

हालांकि शो में मौजूद कंटेस्टेंट को किसी न किसी वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच अब एक बार फिर से शो में नया ट्विस्ट आया है, जिससे देखकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

महेश भट्ट की हरकत पर आग बबूला हुए फैंस

दरअसल, इन दिनों महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट से मिलने के लिए शो के घर में आए हुए हैं। इस दौरान वो सभी घरवालों से बातचीत करते भी नजर आए, लेकिन इस बातचीत में महेश ने कुछ ऐसा कर दिया कि जिससे सोशल मीडिया पर फैंस आग बबूला हो गए। मनीषा रानी से बातचीत करते हुए महेश भट्ट की हरकत लोगों को पसंद नहीं आई और इसकी वजह से अब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

महेश ने अचानक मनीषा को किया किस

हाल ही में एक फैन पेज ने बिग बॉस ओटीटी 2 की लाइव फीड का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महेश भट्ट, मनीषा रानी से बात कर रहे हैं और बात करते-करते महेश ने अचानक मनीषा का हाथ पकड़ लिया और उन्होंने बातों-बातों में उनके हाथ पर किस कर दिया। महेश की इस हरकत को देखकर इंटरनेट पर नेटिजन्स का गुस्सा फूटा पड़ा।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2

यूजर कर रहे ऐसे कमेंट

इस लाइव फीड पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “देखने में ही हमें इतना असहज महसूस हो रहा है, मनीषा को कैसा फील हुआ होगा, मेरी आंखों में देखो ये क्या था”। एक अन्य यूजर ने लिखा कि “ये जो कर रहे हैं, वह बहुत ही अनकंफर्टेबल है। मुझे इनका मनीषा को छूना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया”। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि “वह कौन सी स्टोरी सुना रहे थे, मुझे ये बहुत ही खराब लगा, जो वह मनीषा से कहना चाह रहे थे।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि ‘एल्विश की मम्मी को बुलाओ’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ