OMG 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ (OMG 2 Trailer) का ट्रेलर आज रिलीज नहीं होगा।

विज्ञापन

दरअसल, आज सुबह बॉलीवुड के प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन देसाई (Nitin desai) ने सुसाइड कर लिया है। इस वजह से फिल्म के ट्रेलर रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने इसकी जानकारी खुद दी है।

विज्ञापन

OMG 2 का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन 

बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए ट्रेलर के पोस्टपोन की जानकारी दी है। पोस्ट करते हुए अक्षय ने लिखा कि ‘नितिन देसाई के दुखद निधन के बारे में जानकर यकीन नहीं हो रहा है, वह प्रॉडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का बड़ा हिस्सा थे। उन्होंने मेरी कई फिल्मों में काम किया है, यह एक बड़ा नुकसान है, आज उनकी इज्जतत करते हुए हम ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं कर रहे हैं। इसे कल सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा, ओम शांति।’

Akshay Kumar upcoming film OMG 2 Trailer postponed

Akshay Kumar upcoming film OMG 2 Trailer postponed

विज्ञापन

देसाई के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर

नितिन देसाई के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं, संजय दत्त, परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख सहित तमाम सितारें सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

sanjay dutt on nitin desai

sanjay dutt on nitin desai

विज्ञापन

देसाई को श्रद्धांजलि देते हुए संयज दत्त ने ट्वीट किया कि ‘नितिन देसाई के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एक शानदार कला निर्देशक और एक अच्छे दोस्त, भारतीय सिनेमा में उनका योगदान स्मारकीय रहा है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

विज्ञापन

सेलेब्स दे रहे श्रद्धांजलि 

परिणीति चोपड़ा ने लिखा कि ‘नितिन सर के बारे में सुनकर दिल टूट गया। #नितिनदेसाई उनके अभूतपूर्व कार्य, बुद्धिमत्ता और कलात्मकता को हमेशा याद किया जाएगा। आपकी आत्मा को शांति मिले सर।’

विज्ञापन

साथ ही रितेश देशमुख ने लिखा है कि ‘यह जानकर गहरा सदमा लगा कि #नितिनदेसाई, एक महान प्रोडक्शन डिजाइनर, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है, अब नहीं रहे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं उन्हें वर्षों से जानता था… मृदुभाषी, विनम्र, महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी…तुम याद आओगे मेरे दोस्त। शांति।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ