कौन है गीताबेन रबारी, जिनके भजन की PM Modi ने की तारीफ, पिता करते हैं सामान ढोने का काम

Know about Geetaben Rabari whose bhajan praised by pm modi: जानिए गुजरात की लोकगायिका गीताबेन रबारी के बारे में, जिनका भजन खुद पीएम मोदी ने शेयर किया है।

Geetaben rabari

Geetaben rabari

विज्ञापन

Know about Geetaben Rabari whose bhajan praised by pm modi: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। श्री राम के स्वागत में कई सिंगर्स के भजन यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन गानों को गुनगुना रहे हैं और सोशल मीडिया एक्स पर ट्विट कर के लोगों को उन गानों के बारे में बता रहे हैं। आज पीएम ने गुजरात की लोकगायिका गीताबेन रबारी का स्वागत गीत शेयर किया है।

पीएम ने गीत शेयर कर कहा प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार

विज्ञापन

पीएम ने गीत को शेयर करते हुए लिखा प्रभु श्री राम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का सालों का इंतजार खत्म होने वाला है। देशभर के लोग रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्री राम के स्वागत में गीताबेन रबारी जी का ये भजन भाव विभोर करने वाला है।

गुजरात की लोकगायिका गीताबेन रबारी के गीत ‘श्री राम घर आए हैं’ को रिलीज के 6 दिनों के बाद ही 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं अब प्रधानमंत्री के शेयर करने के बाद ये गाना सोशल मीडिया पर खूब सुना जा रहा है।

विज्ञापन

कौन हैं गीताबेन रबारी

गीताबेन रबारी गुजरात की फेमस लोकगायिका हैं। बचपन से ही उन्हें गाने का शौक था। उन्होंने 12 साल की उम्र से लेकगीत गाना शुरू कर दिया था। गीता के परिवार बहुत साधारण है। उनके पिता सामान ढोने का काम किया करते थे।

विज्ञापन

यूट्यूब पर 1.77 मीलियन लोग करते हैं गीताबेन को फॉलो

विज्ञापन

गीताबेन ने अपने करियर की शुरुआता गांव के मेले में स्टेज परफॉर्मेंस देकर की थी। इसके बाद वो आस-पास के गांव में स्टेज प्रोग्राम करने लगीं। गीताबेन अपने गीतों के जरिए धीरे-धीरे फेमस होती गई। आज वो गुजरात की सफल लोकगायक हैं। यूट्यूब पर उन्हें करीब 1.77 मीलियन लोग फॉलो करते हैं।

गीताबेन के कार्यक्रम विदेशों में भी होते हैं। वो यूके समेत कई देशों में कार्यक्रम कर चुकती हैं। नवरात्रों में उन्हें कई खास कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ