Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान चार साल बाद ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म अपनी रिलीज के करीब आ रही है।
ऐसे में अभिनेता ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने सिग्नेचर वन-लाइन विजडम के साथ एक तस्वीर साझा की है।
पावर नहीं विल पावर चाहिए- सलमान ने लिखा कैप्शन
सलमान ने अपने जिम से खुद की एक फोटो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- ‘जिम और डाइनिंग टेबल, सबसे खूबसूरत जगहें, उसके लिए पावर नहीं विल पावर चाहिए।’
और पढ़िए – Anant Ambani Birthday: राधिका मर्चेंट के साथ अनंत अंबानी ने दुबई में मनाया बर्थडे, फोटोज वायरल
बता दें कि कैप्शन का आखिरी हिस्सा फिल्म के एक डायलॉग से लिया गया है, जिसका इशारा दर्शक ट्रेलर में भी देख सकते हैं। वहीं सलमान की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘बिग बॉस’ के प्रतियोगी अब्दु रोजिक ने टिप्पणी की और लिखा है कि- ‘अरे यार मजा आ गया भाई।’
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के साथ वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल जैसे कलाकारों ने अहम रोव निभाया है। साथ ही फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी हैं। वहीं, ये फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ईद के मौके पर अपनी फिल्मों को रिलीज करते हैं सलमान खान
बता दें कि फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिसे देखकर फैंस अब फिल्म देखने के लिए बहुत एक्साइटेड है। सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों को ईद के खास मौके पर रिलीज करते है। हालांकि इस बार बहुत लंबे टाइम के बाद एक्टर अपने फैंस को ईदी देने जा रहे हैं।
और पढ़िए – Ram Charan Upasana Konidela: मालदीव में पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखें राम चरण, फोटोज वायरल
लास्ट टाइम साल 2019 में उनकी फिल्म भारत ईद के मौके पर रिलीज की गई थी। वहीं, इसके बाद राधे भी साल 2021 में ईद के मौके पर ही रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म को थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 hr ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
5 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
10 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines