कभी लगी 9 गोलियां, तो कभी देश के लिए जीते 127 गोल्ड मेडल, कौन थे Chandu Champion?

Who was real Chandu Champion: भारत के पहले पैरालंपिक चैंपियन मुरलीकांत (Murlikant Petkar) पेटकर की ज‍िंंदगी पर आधार‍ित इस फ‍िल्‍म का पोस्‍टर जारी हो गया है।

Murlikant Petkar, Chandu Champion

मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक 'चंदू चैंपियन'। फोटो आबार- गूगल

Murlikant Petkar, Chandu Champion: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में है। आज 15 मई को फ‍िल्‍म का पोस्‍टर र‍िलीज हुआ है। इस पोस्‍टर में लंगोट में दौड़ते नजर आ रहे हैं और बहुत ही फ‍िट लग रहे हैं। फैंस भी उनके इस नए लुक की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म रियल लाइफ पर आधारित होने वाली है और भारत के पहले पैरालंपिक चैंपियन मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। आइए जानते हैं उनकी कहानी?

विज्ञापन
विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कौन थे मुरलीकांत पेटकर?

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ भारत के पहले पैरालंपिक चैंपियन मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। इस फिल्म में पेटकर की कहानी दिखाई जाएगी। मुरलीकांत पेटकर ने अपने जीवन में खूब संघर्ष किया है। उन्होंने साल 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 9 गोलियां खाई थी।

विज्ञापन

ईएमई कोर में क्राफ्ट्समैन रैंक के अफसर थे मुरलीकांत पेटकर

इतनी सारी गोलियां एक-साथ लगने से पेटकर चलने में असमर्थ हो गए। हालांकि इसके बाद भी उनके हौंसले को कोई कम नहीं कर सका और उन्होंने देश के लिए 127 स्वर्ण पदक जीते। बता दें कि साल 1972 में उन्होंने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। बता दें कि पेटकर भारतीय सेना में इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) कोर में क्राफ्ट्समैन रैंक के अफसर थे।

विज्ञापन
Murlikant Petkar

Murlikant Petkar

नींद की गोलियां खाकर देना चाहते थे जान

इतना ही नहीं बल्कि एक बार ऐसा भी हुआ था जब उन्होंने खुद को खत्म करने की सोची। पेटकर ने सोचा था कि वो नींद की गोलियां खाकर अपनी जान दे देंगे। हालांकि इसके बाद उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने की सोची और देश को गौरवान्वित महसूस कराया। उनके चाहने वाले उन्हें प्यार से ‘चंदू चैंपियन’ कहते थे। वहीं, अब मुरलीकांत की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। पेटकर की बायोपिक को कार्तिक आर्यन कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म इसी साल ईद-अल-अजह के मौके पर रिलीज की जाएगी। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ