पिता के जन्मदिन पर करीना ने दिखाया बच्चों और नाना का स्पेशल बॉन्ड, बोलीं 'मैं अपने पिता की.....'  

Kareena Kapoor Khan Birthday Post: करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके बच्चों और उनके पिता के बीच का खूबसूरत रिश्ता नजर आ रहा है।

Kareena Kapoor Khan Birthday Post

पिता के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने शेयर की खास फोटो

Kareena Kapoor Khan Birthday Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी पोस्ट के कारण लाइमलाइट में आ जाती हैं। बता दें, बेबो के पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर आज 15 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए उनकी छोटी बेटी करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर उनके के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह अपने नाना के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

करीना ने शेयर की तस्वीर

करीना ने इंस्टाग्राम पर जेह और तैमूर की नाना रणधीर कपूर को गले लगाते हुए खूबसूरत पल शेयर किए हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा ‘द हग ऑफ लाइफ… जन्मदिन मुबारक हो नाना और मेरे पापा… #मैं अपने पिता की तरह हूं।’ करीना द्वारा शेयर की गई इस खास तस्वीर पर बॉलीवुड सितारों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक, हर कोई कमेंट और लाइक के जरिए अपना प्यार लुटा रहा है।

विज्ञापन

जहां रिद्धिमा कपूर साहनी, अमृता अरोड़ा और जोया अख्तर ने दिल वाली इमोजी बनाकर अपना प्यार बरसाया तो वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं’ एक अन्य ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक प्रिय सर, आपको प्यार और आशीर्वाद।’ इसके अलावा एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला ‘मेरे जेह बाबा के जन्मदिन में केवल 5 दिन बचे हैं’

विज्ञापन

करीना कपूर खान वर्कफ्रंट

करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अफवाहें हैं कि करीना कन्नड़ में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक में उनके साथ नजर आएंगी। यश ने पिछले साल अपनी नई फिल्म की घोषणा की थी और दिसंबर के महीने में उन्होंने फिल्म के टाइटल का खुलासा किया था। इसके अलावा करीना, कृति सेनन, तब्बू और दिलजीत दोसांझ के साथ ‘द क्रू’ में दिखाई देंगी। उनके पास रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी पाइपलाइन में शामिल है। करीना कपूर खान को पिछली बार ओटीटी फिल्म जाने जान में देखा गया था और इसी फिल्म से बेबो ने अपना ओटीटी डेब्यू भी किया था। फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी अहम किरदारों में नजर आए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ