हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pregnancy Bible व‍िवाद पर Kareena का कोर्ट को जवाब, सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर कही ये बात

Pregnancy Bible Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की किताब ‘प्रेगनेंसी बाइबिल’ को लेकर विवाद हो गया है, जिसमें अब करीना ने कोर्ट में जवाब दिया है। क्या कुछ कहा है करीना कपूर के वकील का इस रिपोर्ट में जानिए।

विज्ञापन
Pregnancy Bible Controversy

Pregnancy Bible Controversy: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी किताब ‘प्रेगनेंसी बाइबिल’ को लेकर चल रहे विवाद में हाई कोर्ट के नोटिस का जवाब दिया है। ये मामला तब सुर्खियों में आया जब जबलपुर के वकील क्रिस्टोफर एंथोनी ने इस किताब के शीर्षक को लेकर अदालत में याचिका दायर की। एंथोनी का कहना है कि किताब का शीर्षक ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

2021 में लॉन्च हुई थी किताब ‘प्रेगनेंसी बाइबिल’ 

करीना कपूर ने 2021 में अपनी किताब ‘प्रेगनेंसी बाइबिल’ लॉन्च की थी, जो गर्भावस्था के दौरान उनके व्यक्तिगत अनुभवों पर बेस्ड है। किताब के शीर्षक में ‘बाइबिल’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर क्रिस्टोफर एंथोनी ने दलील दी कि इससे ईसाई धर्म की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने जबलपुर हाई कोर्ट में इस मुद्दे पर एफआईआर दर्ज कराने की याचिका दायर की थी।

विज्ञापन

करीना कपूर के वकील ने दिया जवाब

करीना कपूर के वकील ने अदालत में साफ किया कि ‘प्रेगनेंसी बाइबिल’ का शीर्षक किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इरादा नहीं है। वकील ने ये भी कहा कि करीना को संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत बोलने का अधिकार प्राप्त है और सुप्रीम कोर्ट भी कई बार बाइबल शब्द का प्रयोग कर चुका है। इस किताब के शीर्षक को लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

करीना के वकील निखिल भट्ट ने न्यूज 24 से बातचीत में बताया कि क्रिस्टोफर एंथोनी ने आईपीसी की धारा 292 और 294 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
आज हमने कोर्ट को जवाब दिया है कि बाइबल शब्द का इस्तेमाल किसी की भी भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। कई बार हम बाइबल शब्द का प्रयोग अथॉरिटेटिव टेक्स्ट के रूप में भी करते हैं ना कि सिर्फ ग्रंथ की तरह।

विज्ञापन

किताब की बिक्री पर रोक लगाने की याचिका

कोर्ट में दाखिल किए गए जवाब में किताब की बिक्री पर रोक लगाने की याचिका का विरोध किया गया है। करीना कपूर ने साफ किया है कि उनका उद्देश्य किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। इस विवाद के बाद, हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख तय की है। 10 मई को करीना कपूर को नोटिस जारी किया गया था और अब उन्होंने अपना जवाब अदालत में दायर कर दिया है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस आहलुवालिया की बेंच कर रही है।

किताब में करीना की गर्भावस्था के अनुभव

‘प्रेगनेंसी बाइबिल’ में करीना कपूर ने गर्भावस्था के दौरान अपने अनुभव साझा किए हैं। किताब को लेकर करीना का कहना है कि ये उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे उन्होंने अपने तीसरे बच्चे की तरह माना। किताब का शीर्षक उनकी व्यक्तिगत यात्रा और गर्भावस्था के अनुभवों को दर्शाता है, न कि किसी धार्मिक संदर्भ को।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola