Jab We Met से पहले Kareena Kapoor को नहीं पता था कौन हैं Imtiaz... तो क्या थी फिल्म करने की वजह? खुला राज

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि उन्होंने ‘जब वी मेट’ में काम करने के लिए हां तो कह दी थी, लेकिन वो ये नहीं जानती थीं कि इम्तियाज अली कौन हैं?

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को उनके दो किरदारों के लिए जाना जाता है। एक ‘कभी खुशी कभी गम’ (Kabhi Khushi Kabhie Gham) में पूजा उर्फ पू और दूसरी ‘जब वी मेट’ (Jab We Met) में गीत वाले आइकोनिक रोल के लिए। हाल ही में ‘जब वी मेट’ तो थिएटर में दोबारा रिलीज भी की गई है। ये फिल्म आजतक लोगों की फेवरेट है। ‘जब वी मेट’ के डायलॉग हों या फिर गीत का अंदाज आज तक लोग उससे रिलेट कर रहे हैं। लेकिन अब करीना कपूर ने इस फिल्म को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है।

इम्तियाज अली को नहीं जानती थीं करीना

आपको बता दें, जब ‘जब वी मेट’ रिलीज हुई थी तो किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी। यहां तक कि करीना भी ऐसा नहीं सोच रही थीं। लेकिन आपको हैरानी तो ये जानकर होगी कि जब करीना ने ‘जब वी मेट’ साइन की तो उन्हें इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) के बारे में पता भी नहीं था। आज इम्तियाज अली बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर हैं। उनकी सभी फिल्में बेहद शानदार होती हैं, लेकिन जब शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म आई थी तब इम्तियाज ने ज्यादा काम नहीं किया था।

‘जब वी मेट’ से पहले डेढ़ साल करीना ने क्यों नहीं किया काम?

अब करीना ने रिवील किया है कि उन्होंने इम्तियाज अली को न जानते हुए भी उनके साथ काम क्यों किया था? अपने एक इंटरव्यू में बेबो ने रिवील किया कि ‘जब वी मेट’ से पहले डेढ़ साल तक उन्होंने काम नहीं किया था। दरअसल, वो जैसी फिल्में करना चाहती थीं उन्हें वो नहीं मिल रही थीं। ऐसे में वो सभी फिल्मों को मना कर रही थीं। इसके बाद इम्तियाज ने शाहिद को फोन किया और उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई। करीना बोलीं, ‘उस वक्त मुझे नहीं पता था कि इम्तियाज कौन हैं? क्योंकि इम्तियाज ने उस वक्त सिर्फ Socha Na Tha बनाई थी और मैंने वो फिल्म नहीं देखी थी।’

क्यों भरी थी फिल्म के लिए हामी?

करीना कपूर ने आगे कहा, ‘लेकिन शाहिद ने इम्तियाज की फिल्म देखी थी, तो ये फिल्म अनजाने में मुझे मिल गई। इम्तियाज ने शाहिद को अप्रोच किया और शाहिद ने मुझे बोला कि उन्हें पता चला है कि वो अब तुम्हें इस रोल के लिए अप्रोच करने वाला है और ये बहुत अच्छा है।’ करीना ने बताया कि उन्होंने इस बारे में सोचा भी नहीं था और उन्हें कह दिया कि हां वो ये मूवी करेंगी। करीना ने नहीं सोचा था कि ये मूवी इतनी आइकोनिक बनने वाली है। करीना ने तो बस पंजाबी लड़की का किरदार निभाने के लिए यूं ही हामी भर दी। हालांकि, इम्तियाज उन्हें अक्सर कहते थे कि तुम नहीं समझ रही हो कि ये करैक्टर क्या है। तुम्हें नहीं पता कि तुम क्या कर रही हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ