'कोई उसे थोड़ा भी नुकसान पहुंचाएगा तो मैं मार डालूंगा', Varun Dhawan बेटी Lara को लेकर क्यों हुए प्रोटेक्टिव?

Varun Dhawan: एक्टर वरुण धवन ने बेटी को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। वरुण धवन बेटी लारा के जन्म के बाद कैसे बदले हैं अब उन्होंने वो रिवील किया है।

Varun Dhawan

Varun Dhawan

विज्ञापन

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी बेटी की बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) में वरुण धवन ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया है। एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘लारा’ (Lara) रखा है। इसके अलावा अब एक्टर ने जो बयान दिया है वो बेहद वायरल हो रहा है। वरुण धवन ने बेटी को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं।

पिता बनने के बाद प्रोटेक्टिव हुए वरुण धवन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वरुण ने पेरेंट बनने पर उनके अंदर क्या बदलाव आए हैं वो बताया है। एक्टर ने खुलासा किया है कि लारा के जन्म के बाद वो बेहद ही प्रोटेक्टिव हो गए हैं। वरुण ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब कोई भी इंसान, कोई भी आदमी पिता बनता है, तो मां के लिए ये एक अलग अनुभव होता है, मुझे लगता है कि वो एक शेरनी बन जाती है, उस पल कुछ होता है। लेकिन एक आदमी के तौर पर कहूं तो जब हम पिता बनते हैं तो, किसी वजह से आप अपनी बेटी को लेकर प्रोटेक्टिव महसूस करते हैं।’

विज्ञापन

बेटी को नुकसान पहुंचाने वाले को नहीं छोड़ेंगे वरुण

वरुण धवन ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, ‘मुझे यकीन है कि आप बेटों के लिए भी ऐसा ही महसूस करते हैं, लेकिन बेटी के लिए, अगर कोई भी उसे नुकसान (थोड़ा भी) पहुंचता है तो मैं उसे मार डालूंगा। जब मैं ये कहता हूं तो मैं हद से ज्यादा सीरियस हूं। सच में, मैं उन्हें मार डालूंगा।’ लारा की वजह से अब वरुण धवन अपने पिता को कैसे पहले से भी बेहतर समझने लगे हैं एक्टर ने उसे लेकर भी बात की है।

विज्ञापन

पिता को लेकर भी बदले वरुण के भाव

वरुण बोले, ‘मैंने अपने पिता को बेहतर समझना शुरू कर दिया है, उनकी असुरक्षा, उनका हाइपर बर्ताव, समय पर घर आने की उनकी एंग्जायटी। वो मेरी मां को बुलाते हैं, उन्हें बस सभी एक ट्राइब के रूप में साथ चाहिए, एक पैक की तरह। मुझे ये कभी समझ नहीं आता था। मैं सोचता था कि उन्हें क्या प्रॉब्लम है? मैं कोई बच्चा नहीं हूं, वो मुझे अपने पास क्यों रखना चाहते हैं? लेकिन अब जब मेरा बेबी हो गया है तो मैं समझ गया हूं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ