Shaheer Sheikh को क्यों कहते है 'इंडोनेशिया का शाहरुख खान'? कपिल के शो में हुआ रिवील

The Great Indian Kapil Show: काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख अपनी फिल्म ‘दो पत्ती’ का प्रमोशन करने द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर पहुंचे, जहां कपिल शर्मा ने बताया कि शहीर शेख को इंडोनेशिया का शाहरुख खान कहा जाता है।

The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show.

The Great Indian Kapil Show: टीवी के चॉकलेटी बॉय शहीर शेख ने डेली सोप से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब एक्टर ने फिल्मों में शानदार डेब्यू किया है। अपनी पहली ही फिल्म में शहीर ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस काजोल और कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर की है। तीनों स्टार्स की थ्रिलर फिल्म ‘दो पत्ती’ नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर को स्ट्रीम हो गई है।

इस बीच फिल्म की पूरी स्टारकास्ट कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ पर पहुंची। इस दौरान कपिल ने शहीर शेख को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने फैंस को बताया कि शहीर शेख को ‘इंडोनेशिया का शाहरुख खान’ कहा जाता है। ऐसा क्यों आइए जानते हैं…

कपिल शर्मा ने किया खुलासा

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख से खूब सारी बातचीत की और उनके बारे में फैली खबरों की पुष्टि की। इस दौरान कॉमेडियन ने शहीर शेख के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि फिल्म ‘दो पत्ती’ से पहले शहीर ने एक इंटरनेशनल फिल्म की है। उन्होंने एक्टर से पूछा, ‘हमने सुना है कि आपको इंडोनेशिया में शाहरुख खान के नाम से जाना जाता है? क्या यह वाकई में सच है?’

क्यों कहते हैं इंडोनेशिया का शाहरुख

कपिल के सवाल का जवाब देते हुए शहीर शेख ने कहा, ‘हां.. यह सच है। वहां मुझे कभी-कभी ऐसा कहा जाता है।’ जब कपिल उनसे इसके पीछे की वजह पूछते हैं तो शहीर कहते हैं, ‘शाहरुख खान वहां बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। उनके बारे में हर कोई वहां जानता है। इंडिया का मतलब ही उनके लिए शाहरुख खान है। जब मेरा वहां एक शो आया और मेरी एक-दो फिल्में वहां रिलीज हुई तो मुझे वहां लोगों ने इंडोनेशिया का शाहरुख खान बुलाना शुरू कर दिया।’

इस बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने खुद का प्रमोशन करने का एक मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने शहीर शेख से मजाकिया लहजे में कहा कि आप फिल्म ‘दो पत्ती’ में दो कृति सेनन के साथ रोमांस कर रहे हैं। कॉमेडियन ने कहा, ‘शहीर की किस्मत तो देखो कि पहली ही फिल्में में उनके साथ दो कृतियां हैं। काजोल भी हैं और आज वो फिल्म के चलते मुझसे भी मिल लिए।’ कपिल की यह बात सुनकर शहीर शेख और फिल्म की बाकी स्टार कास्ट अपनी हंसी नहीं रोक पाती है। इसके बाद कृति सेनन कहती हैं कि शहीर शेख ने उनके साथ फिल्म इसलिए की है कि वो कपिल से मिल सकें।

क्या है फिल्म दो पत्ती की कहानी

गौरतलब है कि फिल्म ‘दो पत्ती’ में काजोल एक महिला पुलिसकर्मी का किरदार निभा रही हैं, जबकि कृति सेनन का फिल्म में डबल रोल हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘दो पत्ती’ डोमेस्टिक वायलेंस पर बेस्ड है। कृति अपने डबल रोल में सौम्या और शैली का किरदार निभा रही हैं। वहीं शहीर शेख का फिल्म में शैली के साथ अफेयर दिखाया गया है। हालांकि वो शादी सौम्या से करते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ