प्लेन क्रैश हो गया... Kajol की मौत की फैल चुकी झूठी अफवाह, कपिल के शो पर एक्ट्रेस का खुलासा

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर काजोल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया जिससे सभी हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मौत की झूठी अफवाह फैली थी।

The Great Kapil Sharma Show

The Great Kapil Sharma Show.

The Great Indian Kapil Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख की फिल्म ‘दो पत्ती’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म की पूरी स्टारकास्ट कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ पर पहुंची। इस खास मौके पर कपिल ने पूरी स्टारकास्ट का ग्रैंड वेलकम किया और उनके साथ खूब सारी बातचीत और हंसी-मजाक किया। यही नहीं सेलेब्स ने अपने सीक्रेट्स भी खोले। शो के दौरान जज अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा शो उस वक्त हैरान रह गए जब काजोल ने बातों ही बातों में बताया कि उनकी मौत की अफवाह फैल चुकी है।

कपिल ने पूछा स्टारकास्ट से सवाल

शो के दौरान कपिल शर्मा ने काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख से पूछा कि क्या आप लोगों ने अपने बारे में कभी बीयर्ड खबरें पढ़ी हैं? इसका जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि उन्हें गूगल करने की कभी जरूरत नहीं पड़ती है। अगर उनके बारे में कोई बीयर्ड न्यूज आती है, तो सभी लोग उन्हें फोन करके उस खबर को भेज देता है कि उनके बारे में कितनी अजीब न्यूज निकली है। काजोल का यह जवाब देते हुए कपिल ने एक्ट्रेस से पूछा, ‘आपने कौन सी अजीब न्यूज सुनी है अभी तक मैम आपने?’

कजोल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

कपिल के इस सवाल पर काजोल ने कहा, ‘न्यूज तो मतलब हर 5-10 साल में निकलती रहती है कि मैं मर गई हूं।’ एक्ट्रेस का यह जवाब सुनकर सभी लोग शॉक्ड हो जाते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं, ‘हां, ऐसा कई बार हो चुका है। यह तो सोशल मीडिया से पहले भी हुआ करता था। मुझे याद है कि एक बार किसी ने मेरी मां (तनुजा) को फोन करते हुए कहा था कि प्लेन क्रैश हो गया है। उस वक्त फोन या सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था। मेरी मां बस इंतजार करती रहीं मेरे आने का।’

काजोल ने आगे कहा, ‘अभी जल्दी में कुछ ऐसा ही हुआ था जब शायद एक वीडियो वायरल हुआ था कि मैं मर गई हूं। यह मेरे बारे में बहुत ही बीयर्ड न्यूज रही हैं।’ इस पर कपिल शर्मा कहते हैं कि यह सच में बहुत दुख देने वाली बात है। उनके अलावा कृति सेनन कहती हैं कि यह बहुत ज्यादा ही गलत खबरे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।

अगले हफ्ते कौन होगा कपिल का गेस्ट

बता दें कि यह सिर्फ काजोल के साथ नहीं हुआ है बल्कि इससे पहले भी कई फिल्म स्टार्स के मौत की झूठी अफवाह फैल चुकी है। हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी के निधन की झूठी अफवाह वायरल हो गई थी। इसके बाद उनकी केयरटेकर ने एक्ट्रेस की मां के जिंदा होने की पुष्टि की थी। गौरतलब है कि कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ हर फनीवार (शनिवार) को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। अगले हफ्ते शो में भूल-भुलैया 3 की स्टारकास्ट आएगी। इस एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ