Kantara Box Office Collection Day 19: 'कंतारा' ने यश की KGF को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड

Kantara Box Office Collection Day 19: 'कंतारा' ने यश की KGF को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड

Kantara Box Office Collection Day 19: 'कंतारा' ने यश की KGF को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड

मुंबई: ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा’ (Kantara) इन दिनों देश से लेकर विदेश तक अपना डंका बजा रही है। बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में ये फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। अब जल्द ही ये फिल्म यश के KGF: 1 हिंदी संस्करण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मात देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

फिल्म वर्तमान में 50 रुपये के करीब पहुंच रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि केजीएफ: चैप्टर 1 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘कंतारा’ निश्चित रूप से 2 नवंबर को यश की फिल्म से आगे निकल जाएगी। ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों की ही तरफ से इसकी जमकर प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Kantara Box Office Collection Day 19)

कंतारा के हिंदी वर्जन को 14 अक्टूबर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और तब से इसने अविश्वसनीय प्रदर्शन का किया है। ये फिल्म आयुष्मान की ‘डॉक्टर जी’ और परिणीति कि ‘कोड नेम तिरंगा’ को तो मात दे ही चुकी है, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा-अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ और अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ को भी कड़ी टक्कर दे रही है।

विज्ञापन

फिल्म 19 दिनों से हिंदी में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 1 नवंबर यानी मंगलवार को 2.30 करोड़ कमाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

कंतारा के बारे में

ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत ये एक्शन थ्रिलर फिल्म मनुष्य और प्रकृति के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा, प्रमोद शेट्टी और किशोर को सहायक भूमिकाओं में देखा गया था। फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स के तहत किया है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ