Kangana Ranaut: पीछा करने वालों को धाकड़ कंगना रनौत की धमकी... कहा- 'घर में घुसकर मारूंगी'
Edited By Niharika Gupta

kangana ranaut
Edited By Niharika Gupta

kangana ranaut
Kangana Ranaut Insta Post: अपने बेधड़क और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिर अपने फैंस के लिए एक खबर साझा की है। इस खबर के साथ ही वो फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने इस बात की पुष्टि की है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री (Bollywood) का कोई कपल अब उनका पीछा या फिर उन पर नजर नहीं रखे हुए है।
बता दें कि हाल ही क्वीन (Queen) एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री के एक कपल का नाम साझा किए बिना इस बात का दावा किया था कि कपल उनका पीछा करने के साथ ही उनपर नजर भी रखे हुए है। कंगना ( Kangana Ranaut) ने पोस्ट में लिखा कि जो भी लोग मेरे बारे में चिंता कर रहे हैं उनको बता दूं कि अब कोई भी कैमरा या कैमरे के बिना न ही मेरा पीछा कर रहा है और न ही मुझ पर नजर रखे हुए है। उन्होंने आगे लिखा- देखो जो भूत लातों से मानते हैं वो तो सिर्फ लातों से ही मानते हैं।
और पढ़िए –Grammy Awards 2023: रिकी केज ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड, दुनियाभर में तहलका

बच्चों तुम्हारा किसी देहाती से पाला नहीं पड़ा है, सुधर जाओं नहीं तो घर में घुसकर मारूंगी और जिनको लगता है कि मैं पागल हूं तुमको ये तो पता है कि मैं पागल हूं लेकिन ये नहीं पता कि कितनी बड़ी वाली हूं। इसके साथ ही वो लिखती हैं कि मेरा उन लोगों के लिए भी एक मैसेज है जो इसके पीछे हैं और जो मुझे पागल समझते हैं। मैं तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें मारूंगी।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कंगना ( Kangana Ranaut) ने एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म इंडस्ट्री का एक कपल उनपर नजर रख रहा है उन्होंने ये भी बताया था कि वे हाल ही में माता-पिता बने हैं। हालांकि उन्होंने उनके नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया है। कंगना ने अपने पोस्ट में कासानोवा ( Casanova) को टेग करते हुए उस पति पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि वो अपनी पत्नी पर प्रोड्यूसर बनकर विमेन सेंट्रिक फिल्मों पर काम करने के लिए दबाव बना रहा है। कंगना आगे लिखती हैं कि मेरा वाट्सऐप (Whatsapp) डेटा लीक हो गया है। इतना ही नहीं मेरा पर्सनल डेटा और यहां तक कि मेरी प्रोफेशनल डील्स भी लीक (Leak) कर दी गई हैं।
और पढ़िए –Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: सिड-कियारा के संगीत का वीडियो हुआ वायरल, जल्द लेंगे सात फेरे
अब कंगना ( Kangana Ranaut) के इस पोस्ट से एक बार फिर लोगों में खलबली मच गई है। उनके फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही कंगना उस कपल का नाम सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी। अब ये देखना बाकी है कि उनके इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया देती है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: