Grammy Awards 2023: रिकी केज ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड, दुनियाभर में तहलका

Grammy Awards 2023

Grammy Awards 2023

विज्ञापन

Grammy Awards 2023: म्यूजिक की दुनिया से जुड़ा हर कलाकार ग्रैमी अवॉर्ड्स के आयोजन का इंतजार करता है। संगीत की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स इस बार लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ।

इस साल भी भारत के संगीतकार रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवार्ड्स जीता और ऐसा करने वाले को इकलौते शख्स हैं। रिकी केज ने ग्रैमी अवार्ड्स को जीतकर दुनियाभर में तहलका मचा दिया है।

विज्ञापन

इतना ही बल्कि रिकी ने अपनी जीत को भारत को समर्पित करते हुए एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि “अभी-अभी मैंने तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। अभिभूत, अवाक! मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं।”

विज्ञापन

रिकी ने जीता तीसरा ग्रैमी

बता दें कि संगीतकार रिकी केज भारत के लिए एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण सामने लेकर आए है और प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में उन्होंने तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीतकर भारत को गौरवान्वित महसूस कराया है। 6 फरवरी को संगीत पुरस्कार समारोह के 65वें संस्करण में रिकी ने तीसरा ग्रैमी जीता। रिकी केज बेंगलुरु से है और ग्रैमी अवार्ड्स को जीतकर उन्होंने दुनियाभर में तहलका मचाया है।

ग्रैमी पुरस्कार पाने वाले अकेले भारतीय

साल 2022 में भी इंडियन म्यूजिशियन ने 64 वें ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट न्यू एज एल्बम कैटेगिरी में अपना दूसरा ग्रैमी जीता था और एक बार फिर रिकी ने इसे अपने नाम कर लिया है। बता दें कि रिकी के एल्बम को बेस्ट इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया और उन्होंने आइकॉनिक ब्रिटिश रॉक बैंड द पुलिस के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अवॉर्ड शेयर किया।

विज्ञापन

स्टीवर्ट कोपलैंड ने इस एल्बम मे रिकी के साथ सहयोग किया और इस उपलब्धि के साथ, केज तीन ग्रैमी पुरस्कार पाने वाले अकेले भारतीय बन गए हैं।

विज्ञापन

विरासत में मिली कला

बता दें कि रिकी का जन्म 5 अगस्त 1981 में यूएस में हुआ था और वह पंजाबी-मारवाड़ी हैं। आठ साल की उम्र में वह बैंगलुरू शिफ्ट हो गए थे और उन्होंने शुरुआती शिक्षा वहीं से शुरू की। रिकी को संगीत का शौक बचपन से ही था औप पढ़ाई के दौरान ही वो रॉक बैंड का हिस्सा बन गए थे और यहीं से उनका म्यूजिक करियर शुरू हो गया। रिकी को ये कला विरासत में मिली है, संगीत के क्षेत्र में उनका रुझान बचपन से रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ