Janhvi Kapoor ने Madhuri Dixit से सीखे डांसिंग के गुर, धक-धक गर्ल ने श्रीदेवी को किया याद
Edited By Ritu Shaw

Janhvi Kapoor ने Madhuri Dixit से सीखे डांसिंग के गुर, धक-धक गर्ल ने श्रीदेवी को किया याद
Edited By Ritu Shaw

Janhvi Kapoor ने Madhuri Dixit से सीखे डांसिंग के गुर, धक-धक गर्ल ने श्रीदेवी को किया याद
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ (Mili) के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी सिलसिले में वो जा पहुंची माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में, जहां उन्हें डीवा के साथ मंच साझा करने का भी मौका मिला।
कलर्स चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने शो का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें जान्हवी कपूर को सामने देखने के बाद धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को याद किया।
अभी पढ़ें – Bharti Singh & Harsh Limbachiya Drugs Case: NCB की मुंबई शाखा ने दायर की 200 पन्नों की चार्जशीट
झलक दिखला जा 10 के अपकमिंग एपिसोड का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस छोटे से क्लिप में, माधुरी पहले जान्हवी कपूर के साथ अपनी फिल्म ‘देवदास’ के गाने पर डांस करती हैं, बाद में श्रीदेवी को याद करती हैं जब दोनों ने इसी मंच पर साथ परफॉर्म किया था।
माधुरी तब जान्हवी से कहती हैं, “इसी मंच पर मैंने आपके मम्मी के साथ डांस किया था और वो पहली बार था जब हम दोनों ने हमने साथ में डांस किया ।” इसके बाद, माधुरी और जान्हवी ने देवदास (2002) के गाने ‘कहे छेड़ मोहे पर’ डांस किया। गाने को मूल रूप से माधुरी पर ही फिल्माया गया था।
https://www.instagram.com/reel/CkOJ3ZtjPjk/?utm_source=ig_web_copy_link
दिवंगत श्रीदेवी 2012 में झलक दिखला जा के फिनाले एपिसोड में अतिथि बनकर आई थीं। उन्होंने और माधुरी ने तब अपनी फिल्मों के कई गानों पर परफॉर्म किया था – चांदनी से मेरे हाथों में नौ-नौ (1989), बेटा से धक धक करने लगा (1992) और इंग्लिश विंग्लिश (2012) से नवराई मांझी पर डांस कर इन्होंने आग लगा दिया था।
बात करें, जान्हवी कपूर के फिल्म की तो मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित मिली एक सर्वाइवर-थ्रिलर फिल्म है। यह 2019 की मलयालम फिल्म हेलेन की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जो 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: