हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jana Nayagan Box Office Collection: दूसरे दिन धड़ाम गिरी थलपति विजय की 'जन नायकन' की कमाई, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Jana Nayagan Box Office Collection: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

Jana Nayagan Box Office Collection: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज का हर किसी को इंतजार था. वहीं अब ये फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. महज 2 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस भी थलपति विजय के एक्शन सीन्स पर फिदा हो गए हैं. हालांकि थलपति विजय की फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘जन नायकन’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘जन नायकन’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 29.5% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज दूसरे दिन 12,190 रहे. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिला है. रिपोर्ट्स के अनुसार पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42.70 करोड़ का कलेक्शन किया.

यह भी पढ़ें: सस्पेंस से भरपूर हैं OTT की ये 4 फिल्में, हर कहानी में छिपा है बड़ा राज; देखें लिस्ट

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में फिल्म ने 2 दिनों में 63.85 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 75 करोड़ की कमाई की. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो इस फिल्म ने अब तक 112.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. इसकी वजह ये भी है कि ये फिल्म थलपति विजय की आखिरी फिल्म है.

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच सोनू निगम ने रद्द किया दिल्ली कॉन्सर्ट, नई तारीख का किया ऐलान

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘जन नायकन’ में थलपति विजय के साथ-साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू और प्रकाश राज लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस भी ये काफी पसंद आ रही है. थलपति विजय की ये फिल्म आखिरी फिल्म है और इस फिल्म की एंडिंग में थलपति विजय के फिल्मी सफर को दिखाया गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola