सस्पेंस से भरपूर हैं OTT की ये 4 फिल्में, हर कहानी में छिपा है बड़ा राज; देखें लिस्ट

OTT पर हर महीने कई जोनर की फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों काफी ज्यादा पसंद आती है. आप भी ओटीटी पर मूवी देखना पसंद करते हैं, तो आप इन 4 फिल्मों को देखने का प्लान बना सकते हैं.

Ott Movies
1 / 5

अगर आप वीकेंड पर देखने के लिए कोई बढ़िया मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 4 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप देखने का प्लान बना सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी काफी शानदार है, जो आपको अंत तक बाधकर रखने में कामयाब साबित हो रही है. इस मूवीज में आपको सस्पेंस के साथ एक्शन और इमोशन्स भी देखने को मिलने वाला हैं.

विज्ञापन

ट्वेंटी:20

ट्वेंटी:202 / 5

लिस्ट में पहला नाम साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स ममूटी और मोहनलाल की फिल्म 'ट्वेंटी:20' (Twenty:20) का आता है. यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें आपको कानूनी दांव-पेंच देखने को मिलते हैं. यह फिल्म आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित होती है. इस मूवी को  Sun NXT प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

वर्षंगल्क्कु शेषम

वर्षंगल्क्कु शेषम3 / 5

दूसरे नंबर पर सुपरस्टार प्रणव मोहनलाल, ध्यान श्रीनिवासन और निविन पॉली की फिल्म 'वर्षंगल्क्कु शेषम' (Varshangalkku Shesham) का नाम मौजूद है. इस मूवी की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो एक्टर बनने का सपना लेकर चेन्नई चले जाते हैं. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इस मूवी को सोनी लिव पर देखी जा सकती है.

अमर अकबर एंथनी

अमर अकबर एंथनी4 / 5

तीसरे स्थान पर 'अमर अकबर एंथनी' (Amar Akbar Anthony) फिल्म का नाम मौजूद है, जो साल 2018  में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आपको तीन दोस्तों की कहानी देखने को मिलती है, जो अपने जीवन में मस्त रहते हैं. लेकिन उनके जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख देता है. यह मूवी Amazon Prime Video पर अवेलेबल है.

विज्ञापन

बोगनवेलिया

बोगनवेलिया5 / 5

लिस्ट में आखिरी नाम साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'बोगनवेलिया' (Bougainvillea) का आता है, जिसकी कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो एक हादसे में याददाश्त खो देती है. यह मूवी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन