Paatal Lok 2 के लिए Jaideep Ahlawat को मिले 20 करोड़? एक्टर का जवाब सुन हो जाएंगे हैरान!

Jaideep Ahlawat Fees For Paatal Lok 2: पाताल लोक एक्टर जयदीप अहलावत को लेकर खबर आ रही थी कि उन्होंने सीरीज के दूसरे सीजन के लिए 20 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूली है। इस पर जब अभिनेता से पूछा गया तो उन्होंने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं?

Jaideep Ahlawat Fees For Paatal Lok 2

Jaideep Ahlawat Fees For Paatal Lok 2

Jaideep Ahlawat Fees For Paatal Lok 2: एक्टर जयदीप अहलवात के लिए उनकी सीरीज ‘पाताल लोक’ उनके करियर में एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का किरदार न सिर्फ ओटीटी पर उनके शो का सबसे चर्चित चेहरा बना, बल्कि अभिनेता को भी एक नई पहचान मिली। जहां एक ओर शो की सफलता ने जयदीप को सितारे की तरह चमकाया, वहीं बॉलीवुड में सफलता के साथ पैसों का भी खेल बढ़ जाता है।

विज्ञापन

जयदीप ने दावे पर किया रिएक्ट

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स आई थीं जिनमें ये दावा किया गया था कि जयदीप ने पाताल लोक के सीजन 2 के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस ली है, जो पहले सीजन में 40 लाख थी। इस रिपोर्ट को लेकर अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ी और इन अफवाहों का खंडन किया।

विज्ञापन

जयदीप ने हंसी में इन खबरों का जवाब देते हुए कहा, ‘अरे यार, अगर इतनी फीस होती तो मुझे भी बताते, मैं कुछ तो कर लेता इस पैसे का। है कहां ये पैसा, गया कहां?’ उन्होंने इस मामले को पूरी तरह से मजाक में लिया और हंसते हुए कहा कि अगर उनकी फीस इतनी बड़ी होती, तो वो इसका कुछ तो फायदा उठाते।

विज्ञापन

पाताल लोक से फिर छा गए जयदीप

आपको बता दें पाताल लोक के सीजन 2 में एक बार फिर जयदीप ने इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का किरदार निभाया। शो के निर्माता सुधीप शर्मा और निर्देशक अविनाश अरुण धवरे ने इस बार भी पुराने कलाकारों को साथ रखा, जिनमें इश्वाक सिंह और गुल पनाग शामिल थे। वहीं नए चेहरों के तौर पर तिलोत्तमा शोम, जाह्नु बरुआ और नागेश कुकनूर जैसे कलाकारों ने शो में अपनी भूमिका अदा की।

जयदीप के आने वाले प्रोजेक्ट्स 

जयदीप की फिल्मी दुनिया की बात करें तो हाल ही में वो 2024 की फिल्म ‘महाराज’ में नजर आए थे, जिसमें जुनैद खान, शालिनी पांडे और शर्वरी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद अभिनेता के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। वो जल्द ही ‘ज्वैल थिफ’ में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे, साथ ही शफाली शाह के साथ ‘हिसाब’ में भी भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा वो विपुल अमृतलाल शाह की एक फिल्म और नीरज यादव की एक और फिल्म में भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन

‘फैमिली मैन 3’ में होंगे जयदीप

जयदीप के हाथ हाल ही में एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट भी हाथ लगा है। वो जल्द ही ‘फैमिली मैन 3’ में निगेटिव रोल में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी होंगे। ये भूमिका अभिनेता के लिए एक नया चैलेंज होगी और उनके फैंस के लिए एक और रोमांचक अनुभव।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ