शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, 7 जन्मों के लिए एक हुआ कपल

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. कपल ने अपनी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में उदयपुर में रॉयल वेडिंग की.

rashmika mandanna vijay deverakonda wedding (4)

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं. उदयपुर में हुई साउथ इंडियन रीति रिवाजों से कपल ने शादी की है और 7 जन्मों के लिए एक हो गए हैं. सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के बाद उनके करीबी मिठाई बांटते नजर आए. फैंस को रश्मिका और विजय की शादी का बेसब्री से इंतजार था, अब फाइनली फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है. हालांकि अभी तक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अभी तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की है.

विज्ञापन

मीडिया में बांटी मिठाई

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तेलुगु रीति रिवाज से शादी की है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार तेलुगु रीति रिवाज का मुहूर्त सुबह 8 बजे का था, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली. अब दूसरे रीति रिवाज कोडवा का मुहूर्त 4 बजे है. वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इसमें रश्मिका और विजय के करीबी उदयपुर में वेन्यू के बाहर मीडिया को मिठाई बांटते नजर आए.

विज्ञापन

सुबह से वायरल हुईं फोटोज

आज सुबह से ही विजय और रश्मिका की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं. वहीं उनकी फैमिली ने भी अपनी परंपरा से सारी रीति रिवाजों को फॉलो किया. सोशल मीडिया पर वेन्यू से पूजा की फोटो सामने आई, जिसमें नारियल की फोटो दिखाई दी, जो शादी के दौरान इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद से फैंस भी सोशल मीडिया पर विजय और रश्मिका को बधाई देने लगे.

हल्दी सेरेमनी की फोटोज वायरल

बीते दिन रश्मिका और विजय की हल्दी सेरेमनी हुई. इस दौरान की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं विजय और रश्मिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें हल्दी की थीम दिखाई दे रही थी. हालांकि दोनों ने अपने लुक को अब तक रिवील नहीं किया है. बता दें दोनों एक दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहे हैं. पिछले साल अक्टूबर में कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई भी की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ