Ranbir Kapoor Vs Shahrukh Khan: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को लेकर हर दिन कुछ न कुछ नया निकलकर सामने आ रहा है। कभी किसी सीन को लेकर तो कभी गाने का अर्थ तो कभी एनिमल का एंटी मुस्लिम कनेक्शन। सभी के बीच में अच्छी बात यह है कि फिल्म सीधा शाहरुख खान की दो बड़ी फिल्में पठान और जवान को टक्कर दे रही है। एनिमल की धुआंधार कामयाबी ने रणबीर कपूर को सीधा बड़े भारतीय सुपरस्टार की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर तगड़ी बहस चल रही है कि रणबीर कपूर ने एक्टिंग में शाहरुख खान को मात दे दी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर यह बहस क्यों हो रही है और इसपर हमारी क्या राय है।
रणबीर, शाहरुख से बेहतर?
संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल में रणबीर कपूर को बहुत ही खतरनाक विलेन के रूप में पेश किया है। हालांकि बॉबी देओल की एक्टिंग भी जोरदार है और दोनों ने ही दर्शकों को अपनी ओर सिनेमाघरों में खींचा है। यही वजह है कि 12 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब सोशल मीडिया पर दो बड़े सितारों रणबीर कपूर और शाहरुख खान को लेकर बहस शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि रणबीर कपूर हर तरीके से शाहरुख खान से बेहतर अभिनेता है।
यह भी पढ़ें: The Archies में सिर्फ Suhana और Khushi ही क्यों बने ट्रोल्स का शिकार? यूजर्स ने बताई वजह
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तुलना
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि रणबीर शाहरुख खान की स्वदेश, कभी खुशी कभी गम, वीर जारा, देवदास जैसी फिल्मों में बेहतर किरदार निभा सकते हैं, लेकिन शाहरुख संजू, तमाशा, रॉकस्टार और एनिमल जैसी फिल्मों में रोल नहीं निभा सकते। इसपर कई लोगों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे के समान भी नहीं हैं। एक शख्स ने पूछा कि क्या रणबीर अंजाम में शाहरुख का किरदार निभा सकते हैं। इसी तरह लोगों ने कई अन्य फिल्मों को लेकर भी दोनों की तुलना की है।
image credit: social media
निराधार है यह तुलना
दोनों की तुलना पर हमारा यह मानना है कि दोनों सितारे अपनी-अपनी जगह बेहतर हैं। शाहरुख खान दिग्गज अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर में तकरीबन 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं रणबीर कपूर 25 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं। तो अगर आपको संजू पसंद आती है तो आपको डर भी देखनी चाहिए, या फिर अगर आपको अजब प्रेम की गजब कहानी में रणबीर अच्छे लगे हैं तो आपको शाहरुख की हर वो रोमांटिक फिल्में देखनी चाहिए जिसने लोगों को मोहब्बत करना सिखाया है। हम शाहरुख और रणबीर में से किसी को कम नहीं आंक रहे लेकिन दोनों की तुलना सही नहीं है, यह तो वही बात हो जाएगी कि आलिया भट्ट की तुलना हम ऐश्वर्या राय से करें।
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
21 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines