Game Changer के लिए किसने वसूली कितनी फीस? Ram Charan या Kiara Advani किसे मिली मोटी रकम?

Game Changer: साल 2025 में राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ आने वाली है। फैंस भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि फिल्म को लेकर चर्चा भी खूब हो रही है।

Game Changer

Game Changer

विज्ञापन

Game Changer: साल 2025 आने वाला है और इसी के साथ कई साउथ की फिल्में भी सिनेमाघरों में एंट्री करने के लिए तैयार बैठी हैं। इस लिस्ट में राम चरण और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गेम चेंजर’ का नाम भी शामिल है। जी हां, इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। राम चरण भी जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और खूब बिजी चल रहे हैं।

किसने वसूली कितनी फीस?

फिल्म ‘गेम चेंजर’ (Game Changer) में साउथ के सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से कियारा आडवाणी हैं। दोनों ही बड़े कलाकार हैं, ऐसे में सवाल ये है कि इन दोनों में सबसे ज्यादा मोटी फीस किसे मिली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘गेम चेंजर’ के लिए किसने कितनी रकम वसूल की है। न्यूज9 की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के लिए राम चरण ने 100 करोड़ रुपये फीस वसूल की है।

Advertisment

हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं राम चरण

इसी के साथ अगर कियारा की बात करें तो उन्हें इस फिल्म से ज्यादा रकम नहीं मिली है। गौरतलब है कि राम चरण भारत के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं, तो जाहिर है कि वो किसी भी फिल्म के लिए मोटी रकम वसूलेंगे। इसके मुकाबले अगर कियारा की ‘गेम चेंजर’ की फीस देखें, तो राम की तुलना में कियारा को थोड़े से ही रुपये मिले हैं।

कियारा को मिली कितनी फीस?

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए कियारा को सिर्फ पांच से सात करोड़ रुपये ही मिले हैं। राम चरण के मुकाबले कियारा की फीस बेहद कम है। बता दें कि इसके पहले भी ये दोनों सितारे Vinaya Vidheya Rama नाम की एक फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं, अगर ‘गेम चेंजर’ से दोनों की जोड़ी की बात करें तो दोनों ही इस वक्त खूब चर्चा में हैं और इन्हें लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

10 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के मेकर्स को भी इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। गौरतलब है कि आरआरआर के बाद राम चरण इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। हालांकि अगर ‘गेम चेंजर’ की बात करें तो ये फिल्म साल 2024 में ही रिलीज होनी थी, लेकिन किसी वजह के चलते डायरेक्टर शंकर ने इसे आगे बढ़ा दिया था और फिल्म 2025, 10 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन

कितना है फिल्म का बजट?

वहीं, अगर इस फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को शुरुआत में 250-300 करोड़ से बनाया जाना था, लेकिन इसका बजट बढ़ता गया और ये 450 करोड़ तक पहुंच गया। फिल्म के एक-एक गाने पर तगड़ा खर्चा किया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ