Ameesha Patel Rejected Movies: 22 साल एक बार फिर बड़े पर्दे पर ‘गदर’ (Gadar) की ‘सकीना मैडम’ की यादों को ताजा करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों अपनी फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) की सक्सेस को काफी एंजॉय कर रही हैं। फिल्म में ‘तारा सिंह’ और ‘सकीना मैडम’ की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की प्रमोशन के दौरान एक अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया, जो काफी चौंकाने वाला है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक ही गलती को कई बार दोहारा और उनके साथ कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में निकल गईं।
अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की हालिया रिलीज फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के झंडे गाड़ रखे हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसको लेकर एक्ट्रेस काफी खुश हैं। अपनी इस फिल्म की प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने करियर और फिल्मों से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया।
यह भी पढ़ें: Sunny Deol ने एक्सेप्ट की Pakistan की चुनौती, सरहद पार एक बार फिर मचेगा Gadar 3; वसूलेंगे इतना पैसा
कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ना बोल चुकी हैं सकीना मैडम
एक्ट्रेस ने अपने एक हालिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), संजय दत्त (Sanjay Dutt), सलमान खान (Salman Khan) जैसे बड़े स्टार्स की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं’। इनमें ‘चलते चलते’, ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘तेरे नाम’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मेरे पास ऐसी कई फिल्मों के ऑफर आए, जिन्हें मैं नहीं कर पाईं’।
दो ब्लॉकबस्टर देने के बाद डगमगाया था Amessha Patel का करियर
बता दें कि अमीषा पटेल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। इसी फिल्म से ऋतिक ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म दोनों के करियर के लिए जबरदस्त साबित हुई।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद वो साल 2001 में ‘गदर’ नजर आईं। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। हालांकि, इन दोनों फिल्मों के बाद एक्ट्रेस का करियर डगमगा गया था, जो अब जाकर संभलता नजर आया।
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
4 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
6 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
8 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
10 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines