---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट
live

Entertainment News LIVE: दुल्कर सलमान को इंडस्ट्री में पूरे हुए 14 साल, I’m Game का पोस्टर किया रिलीज

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Feb 4, 2026 08:15 IST
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News LIVE Update in Hindi: साउथ स्टार दुल्कर सलमान को इंडस्ट्री में 14 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके को और खास बनाने के लिए एक्टर ने अपने फैंस को एक नया सरप्राइज दिया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘आई एम गेम’ का पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर में दुल्कर सलमान अपने हाथ में गन पकड़े नजर आ रहे हैं. फिल्म के पोस्टर को देखकर ये फिल्म काफी इंटेंस लग रही है. वहीं दुल्कर सलमान ने इस पोस्ट पर एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. एक्टर ने लिखा, ‘आज मेरे अभिनय के सफर के 14 साल पूरे हो गए हैं. आपके असीम प्यार के लिए, आपके प्रोत्साहन के लिए और आपके दिलों में जगह बनाने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद. इस खास मौके पर मैं अपनी अगली फिल्म का पोस्टर शेयर कर रहा हूं.’ सोशल मीडिया पर दुल्कर सलमान का ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है.

उर्मिला मातोंडकर का बर्थडे आज

90 के दशक की स्टार एक्ट्रेस रहीं उर्मिला मातोंडकर अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से लोगों को खूब दीवाना बनाया है. आज भले ही वो फिल्मों से दूर हों लेकिन उनके फैंस आज भी उनके लुक्स के दीवाने हैं. एक्ट्रेस बॉलीवुड को ‘रंगीला’, ‘जुदाई’, ‘सत्या’, ‘मेरे सपनों की रानी’ और ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्में दे चुकी हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: BO Collection: 400 करोड़ के करीब पहुंची Border 2, बनी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर ली है. फिल्म ने 12वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरी ओर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. अब तक फिल्म ने दुनियाभर में 392.5 करोड़ की कमाई कर ली है. इन आंकड़ों के हिसाब से सनी देओल की ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
08:15 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' के क्रेडिट सीन से क्यों मची हलचल?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म के क्रेडिट सीन को लेकर हलचल मच गई है. दरअसल रणवीर सिंह की इस फिल्म के क्रेडिट सीन में रणवीर सिंह की 3 वैनिटी वैन का जिक्र किया गया, जिससे इस बात की हिंट मिल गई है कि रणवीर सिंह सेट पर 1 से ज्यादा वैनिटी वैन्स का यूज करते हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:46 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' ने अब तक कितनी की कमाई?

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर ली है. फिल्म ने 12वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरी ओर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जल्द ही 'बॉर्डर 2' 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. अब तक फिल्म ने दुनियाभर में 392.5 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DTiAxZ4DNO7/

07:23 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News LIVE: उर्मिला मातोंडकर का बर्थडे आज

90 के दशक की स्टार एक्ट्रेस रहीं उर्मिला मातोंडकर अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से लोगों को खूब दीवाना बनाया है. आज भले ही वो फिल्मों से दूर हों लेकिन उनके फैंस आज भी उनके लुक्स के दीवाने हैं. एक्ट्रेस बॉलीवुड को 'रंगीला', 'जुदाई', 'सत्या', 'मेरे सपनों की रानी' और 'खूबसूरत' जैसी फिल्में दे चुकी हैं.

07:03 (IST) 4 Feb 2026
Entertainment News LIVE: दुल्कर सलमान को पूरे हुए 14 साल

साउथ स्टार दुल्कर सलमान को इंडस्ट्री में 14 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके को और खास बनाने के लिए एक्टर ने अपने फैंस को एक नया सरप्राइज दिया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'आई एम गेम' का पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर में दुल्कर सलमान अपने हाथ में गन पकड़े नजर आ रहे हैं. फिल्म के पोस्टर को देखकर ये फिल्म काफी इंटेंस लग रही है.

https://www.instagram.com/p/DUS7F7KCbPv/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a7c68a94-596c-465f-8df1-2897a24dfa99

First published on: Feb 04, 2026 07:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.