हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Entertainment News LIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (pic credit- imdb/ai)

Live Updates

13:28 (IST) 26 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति

शिल्पा राव के पति ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने पत्नी के साथ हुई बदसलूकी की कड़ी निंदा की है. रितेश ने पोस्ट में लिखा, 'इस तरह अपनी पत्नी को बेइज्जत होते देखना मेरे लिए बेहद दर्दनाक था. उस समय बेहद गुस्सा आया लेकिन मैं बेबस था.' पढ़िए पूरी खबर

12:46 (IST) 26 Oct 2026

Entertainment News LIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज

अहान पांडे की अपकमिंग फिल्म 'बेपरवाह' का पोस्टर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में अहान के साथ शरवरी वाघ की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. फिल्म के पोस्टर में दोनों सितारे नजर आ रहे हैं. अहान पांडे ने पोस्टर में अपने हाथ में गन पकड़ी हुई है तो वहीं शरवरी वाघ ने अपने हाथ में गिटार पकड़ा हुआ है. फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है. ये फिल्म 26 मार्च साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

12:23 (IST) 26 Oct 2026

Entertainment News LIVE: बिग बी ने फैंस को नहीं किया निराश

अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर फैंस का अभिवादन करते नजर आए. एक्टर ने हाथ हिलाकर फैंस को हैलो भी कहा. वहीं टाइट सिक्योरिटी और बेटे के प्रोटेक्शन में बिग बी ने अपने फैंस से मुलाकात की. डॉक्टरों ने एक्टर को प्रॉपर रेस्ट करने की सलाह दी है, लेकिन इसके बाद भी एक्टर ने अपने फैंस का ध्यान रखा और उन्हें बिल्कुल भी निराश नहीं होने दिया. पढ़िए पूरी खबर

11:57 (IST) 26 Oct 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम से उठा पर्दा

'बिग बॉस' की इनसाइड खबर देने वाले फैन पेज 'बीबी तक' के अनुसार इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें गुल्लू, कनिका मान, स्काउट ओपी, आसिफ खान, लवप्रीत गिल और आम्रपाली दुबे का नाम शामिल है. ये कंटेस्टेंट्स अपकमिंग एपिसोड में होने वाले नॉमिनेशन में घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने जा रहे हैं.

11:19 (IST) 26 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'उड़ता तीर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने तीसरे दिन 8.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 25% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 6,020 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 19.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 23.08 करोड़ रहा. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 27.58 करोड़ की कमाई कर ली है.

10:47 (IST) 26 Oct 2026

Entertainment News LIVE: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप

अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों सितारे भजन में डूब नजर आ रहे हैं. मुंबई में दोनों सितारे अमेरिकन सिंगर कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में शामिल हुए. वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 'राधे-गोविंद' का जाप करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों का ये भक्तिमय अंदाज काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

10:34 (IST) 26 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' ने ताबड़तोड़ की कमाई

रजनीकांत की 'जेलर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.70 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 38.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 11,954 रहे. भारत में फिल्मों ने 398.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 466.85 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 710.35 करोड़ की कमाई कर ली है.

10:14 (IST) 26 Oct 2026

Entertainment News LIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ फैमिली टाइम स्पैंड करते हुए फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में निक अपनी फैमिली के साथ कोजी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं. वहीं निक ने इन फोटोज में अपनी बेटी मालती की भी झलक दिखाई. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इन फैमिली फोटोज पर हर कोई प्यार जता रहा है. इसके साथ ही सिंगर निक जोनस ने इन फोटोज में जोनस ब्रदर्स के साथ स्टेज परफॉर्मेंस की भी झलकियां शेयर कीं.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: अहान पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘बेपरवाह’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में अहान के साथ शरवरी वाघ की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. फिल्म के पोस्टर में दोनों सितारे नजर आ रहे हैं. अहान पांडे ने पोस्टर में अपने हाथ में गन पकड़ी हुई है तो वहीं शरवरी वाघ ने अपने हाथ में गिटार पकड़ा हुआ है. फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है. ये फिल्म 26 मार्च साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ फैमिली टाइम स्पैंड करते हुए फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में निक अपनी फैमिली के साथ कोजी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं. वहीं निक ने इन फोटोज में अपनी बेटी मालती की भी झलक दिखाई. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इन फैमिली फोटोज पर हर कोई प्यार जता रहा है. इसके साथ ही सिंगर निक जोनस ने इन फोटोज में जोनस ब्रदर्स के साथ स्टेज परफॉर्मेंस की भी झलकियां शेयर कीं. फैंस इन फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं.

‘जेलर 2’ ने ताबड़तोड़ की कमाई

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.70 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 38.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 11,954 रहे. भारत में फिल्मों ने 398.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 466.85 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 710.35 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘उड़ता तीर’ की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 11वें दिन भी ‘जेलर 2’ की नहीं रुकी रफ्तार

‘उड़ता तीर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘उड़ता तीर’ की कमाई में तीसरे दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने तीसरे दिन 8.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 25% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 6,020 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 19.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 23.08 करोड़ रहा. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 27.58 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola