‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में एल्विश यादव छाए हुए हैं। उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ अफवाहें उड़ रही हैं कि ये दोनों डेट कर रहे हैं। अब इन खबरों में कितना दम है वो भी फैंस को पता चल गया है। अब एल्विश यादव ने खुद मनारा चोपड़ा संग डेटिंग रूमर्स पर रिएक्ट किया है। यूट्यूबर ने ना सिर्फ हां या न में जवाब दिया, बल्कि कुछ ऐसा कह दिया कि हर तरफ सनसनी मच गई है।
मनारा चोपड़ा को डेट कर रहे हैं एल्विश यादव?
इंटरनेट पर एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मनारा चोपड़ा संग डेटिंग रूमर्स को कंफर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद एक पल के लिए फैंस को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। एल्विश यादव ने खुद अपने मुंह से मनारा संग अपने रिश्ते को कबूल किया है। आपको बता दें, अपने पॉडकास्ट में एल्विश ने मनारा संग चक्कर होने पर खुलासा किया है। लेटेस्ट वीडियो में नजर आ रहा है कि एल्विश यादव और राव साहब आमने-सामने बैठे हुए हैं। यानी इस बार उनके शो में गेस्ट भी वही होंगे और होस्ट भी।
राव साहब ने कंफर्म किया मनारा चोपड़ा संग रिलेशनशिप?
इसका मतलब है कि वो खुद को रोस्ट करेंगे और तीखे सवालों का जवाब भी देंगे। वीडियो में नजर आ रहा है कि एल्विश यादव पहले रूमर की बात करते हैं। वो कहते हैं, ‘आपका मनारा के साथ चक्कर चल रहा है और ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी उसी ने उनकी एंट्री करवाई है? राव साहब जवाब देते हुए कहते हैं, ‘ये बात बिल्कुल सही है। मनारा के साथ मेरा चक्कर चल रहा है और उसी ने मेरी एंट्री करवाई है। उसने तो मेरी कई क्लब में भी एंट्री करवाई है।’
यह भी पढ़ें: दिशा सालियान के पिता का एक्शन, आदित्य ठाकरे, डीनो मोरिया, सूरज पंचोली और रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज
एल्विश यादव ने करण वीर मेहरा पर लगाया आरोप
आपको बता दें, ये सब एल्विश यादव ने मजाक में कहा है। इसके अलावा उन्होंने करण वीर मेहरा पर एक बार फिर मजाक-मजाक में पैसे देकर ‘बिग बॉस 18’ जीतने का आरोप लगाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब पॉडकास्ट का प्रोमो इतना मजेदार है तो एपिसोड कितना शानदार होगा? अब इस वीडियो के बाद एक बार फिर एल्विश और मनारा के अफेयर की खबरों को हवा मिल गई है।
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
19 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines