हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Drishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' के मेकर्स की हुई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में किया करोड़ों का कलेक्शन

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर ली है. इस फिल्म की रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन
'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में की करोड़ों की कमाई (Pic Credit- Instagram)

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, तभी से हर किसी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. वहीं अब 2 अक्टूबर को फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि ये थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं रिलीज से पहले ही इस फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी सामने आ गई है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. चलिए आपको भी बताते हैं अजय देवगन की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है.

कितनी हुई एडवांस बुकिंग?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ ने ब्लॉक सीट्स के साथ 17.35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं बिना ब्लॉक सीट्स के ये आंकड़ा 11.12 करोड़ है. अब तक फिल्म के 4.50 लाख टिकट बिक चुके हैं. इसके साथ ही फिल्म के शोज 21,073 बुक हो चुके हैं. वहीं ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, तो तब तक एडवांस बुकिंग में और उछाल देखने को मिल सकता है. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में ‘दृश्यम 2’ को भी पछाड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: Paris Fashion Week में दिखा ऐश्वर्या राय का ग्लैमरस अंदाज, ब्लैक गाउन में बिखेरा फैशन का जलवा

विज्ञापन

‘दृश्यम 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में 5.09 करोड़ की ही कमाई की थी. वहीं ‘दृश्यम 3’ ने ब्लॉक सीट्स के साथ 17.35 करोड़ की धांसू कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में फिल्म के आंकड़ों में उछाल देखने को मिलेगा, जिससे फिल्म की कमाई में और उछाल देखा जाएगा. आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि पहले दिन अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर 25-30 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले दिन फिल्म कितनी कमाई करती है.

यह भी पढ़ें: ‘विवादों से दूर रहना…’, रणवीर बरार ने बताया BRICS समिट में क्यों परोसा गया शाकाहारी खाना?

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

अजय देवगन की ये फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है. इसके बाद फिल्म से जुड़ा एक भी पार्ट रिलीज नहीं किया जाएगा. वहीं इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं. जयदीप अहलावत को ‘दृश्यम 3’ में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बता दें इस फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत के साथ-साथ श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और कमलेश सावंत भी मुख्य भूमिका में हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola